निमवाटिका रैयतवारी परिसर से 20 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) पावडर सहित 1,92,000 रुपये का माल बरामद
स्थानीय अपराध शाखा चंद्रपुर की कार्रवाई
चंद्रपुर महाराष्ट्र
रिपोर्टर:- रमाकांत यादव रिड पब्लिक न्यूज़ भारत मिडिया नेटवर्क
पूरी खबर:-दिनांक 27 जुलाई 2025 को स्थानीय गुन्हे शाखा चंद्रपुर के पुलिस उपनिरीक्षक विनोद भुरले, पुलिस अधीक्षक चंद्रपुर के आदेशानुसार पुलिस टीम के साथ जिले में अवैध मदिरा, जुआ तथा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई हेतु पेट्रोलिंग पर थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक मेफेड्रोन (एमडी) पावडर की तस्करी में लिप्त हैं।
सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विशाल रत्नाकर भोयर, उम्र 21 वर्ष, व्यवसाय मजदूरी, निवासी रेहान किराना स्टोर के पास, बगडखिडकी, चंद्रपुर,मोहम्मद फैज अब्दुल राशिद कुरैशी, उम्र 22 वर्ष, निवासी नूरी चौक, बगडखिडकी, चंद्रपुर हिरासत में लेकर उनके पास से 20 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) पावडर और एक मोपेड वाहन सहित कुल 1,92,000 रुपये का माल जब्त किया गया।
दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस स्टेशन रामनगर में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध दर्ज कर उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे के मार्गदर्शन में, पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में, पुलिस उपनिरीक्षक विनोद भुरले, पुलिस उपनिरीक्षक सुनील गौरकार, पोहवा सुभाष गोहोकार, सतिश अवथरे, रजनिकांत पुठ्ठावार, दीपक डोंगरे, इमरान खान, पोअ किशोर वाकाटे, पोशि हीरालाल गुप्ता, अजित शेंड, चपोशि रिक्षब बारसिंगे, मिलींद टेकाम और पूरी स्थानीय अपराध शाखा चंद्रपुर की टीम द्वारा की गई।


