Saturday, June 20, 2026
HomeBreaking news  बल्लारपुर स्वागत  गेट के पास अवैध देशी शराब विक्रेता पकड़ा गया...

  बल्लारपुर स्वागत  गेट के पास अवैध देशी शराब विक्रेता पकड़ा गया – बल्लारपुर पुलिस की कार्रवाई में ₹2,870 की अवैध शराब जब्त रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

  बल्लारपुर स्वागत  गेट के पास अवैध देशी शराब विक्रेता पकड़ा गया – बल्लारपुर पुलिस की कार्रवाई में ₹2,870 की अवैध शराब जब्त

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

बल्लारपुर, 23 जुलाई 2025 – बल्लारपुर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री की गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए स्वागत गेट के पास एक चाय टपरी पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में देशी शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को पकड़ कर उसके खिलाफ महाराष्ट्र दारूबंदी अधिनियम की धारा 65(E) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण,आज दिनांक 23/07/2025 को समय 17:00 से 17:45 बजे के दौरान, सफौ गजानन डोईफोडे (ब.नं. 1711), पुलिस स्टेशन बल्लारपुर, के नेतृत्व में पुलिस टीम जिसमें राजू बगमारे (949), अजय खरकाटे (586), संदेश देवगडे (2332), प्रणय वानखेडे (1910), राहुल घुडसे (1221) शामिल थे, एक गोपनीय सूचना के आधार पर प्रोहीबिशन रेड के लिए रवाना हुई।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के अनुसार, स्वागत गेट के पास एक चाय टपरी पर एक व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब बेच रहा था। पुलिस ने पंचों के रूप में विकास विठोबा इंटनकर (रा. विसापुर) और बदन प्रसादी बर्मा (रा. सरदार पटेल वार्ड) को साथ लिया और मौके पर पहुंची।
आरोपी की पहचान,पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम विजय वामन उपरे (उम्र 60 वर्ष, जाति – महार, व्यवसाय – मजदूरी, निवासी – साईबाबा वार्ड, गुरुद्वारा के पास, बल्लारपुर) बताया।
जब्त सामग्री,चाय टपरी की तलाशी लेने पर ओटे के नीचे एक कपड़े की थैली में देशी रॉकेट संतरा कंपनी की 82 बोतलें, प्रत्येक 900 ML, प्लास्टिक सीलबंद, कीमत लगभग ₹35 प्रति नग, कुल बाजार मूल्य ₹2,870/- की अवैध शराब बरामद हुई।
आरोपी के पास शराब रखने या बेचने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। एक बोतल को नमूना रूप में पंचों की उपस्थिति में सील कर पंचनामा तैयार किया गया। आरोपी को बीएनएसएस धारा 35(3)(B) के तहत नोटिस देकर छोड़ा गया तथा संपूर्ण माल जब्त कर लिया गया।
अपराध पंजीकरण,इस अवैध कृत्य के संबंध में धारा 65 (E) महाराष्ट्र दारूबंदी अधिनियम के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस अपील ,बल्लारपुर पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि यदि उन्हें कहीं भी अवैध शराब विक्री या निर्माण की जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत पुलिस को सूचित करें। अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular