रविवार 13 जुलाई कोलकाता: IIM कॉलेज के हॉस्टल में लड़की से रेप का आरोप, 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया छात्र
रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) कलकत्ता के छात्र पर एक महिला ने रेप का गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता ने हरिदेवपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी छान महावीर टोपन्नावर उर्फ परमानंद जैन को पुति हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को कोलकाता कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM)
कलकत्ता के छात्र पर एक महिला ने रेप का गंभीर आरोप लगाया है. इस मामले में कोलकाता पुलिस ने बताया कि कल एक लड़की ने हरिदेवपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी कि IIM कॉलेज के हॉस्टल में एक स्टूडेंट ने उसके साथ रेप किया. मामला दर्ज होने के बाद आरोपी महावीर टोपन्नावर उर्फ परमानंद जैन को अरेस्ट कर लिया है. आरोपी एमबीए का सेकेंड ईयर का स्टूडेंट है
समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक पीड़िता ने हरिदेवपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी छात्र महावीर टोपन्नावर उर्फ परमानंद जैन को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को कोलकाता कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. अगली सुनवाई 19 जुलाई को होगी.
आरोपी की मां बोलीं- मेरा बेटा निर्दोष
रेप केस के आरोपी महावीर टोप्पनवर उर्फ परमानंद जैन की मां ने कहा कि हमें रात के करीब 11 बजे उसके दोस्त का फ़ोन आया. उसने उसने बताया कि मेरे बेटे को हिरासत में लिया गय और उसे इसकी वजह नहीं पता. हमें नहीं हमारे बेटे को क्यों गिरफ़्तार किया गया हैअपने बेटे से मिलना चाहते हैं और उससे बात करना चाहते हैं. वह अपने कॉलेज के अंतिम वर्ष में था. हमें यहां कोलकाता में कुछ भी नहीं पता. पुलिस स्टेशन या कोर्ट कहां है, मेरा बेटा निर्दोष है. वह इतनी दूर पढ़ाई करने आया है. वह ऐसा गंदा काम कभी नहीं करेगा.
कांग्रेस ने उठाए कानून-व्यवस्था पर सवाल
इस घटना को लेकर कांग्रेस सांसद अधीर रं चौधरी ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बंगाल में लॉ एंड ऑर्डर दिन-ब-दिन कमजोर होता जा रहा है. महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते जा रहे हैं और अपराधियों में का कोई डर नहीं है. सरकार की लापरवाही क कारण महिलाएं इस तरह के अपराधों का हो रही हैं. सरकार को इन अपराधियों को दाउत
करने के लिए सख्त कदम उठाने होंगे. बंगाल के अपराधी कानून से नहीं डरते. वे लगातार अपराध कर रहे हैं