Sunday, June 21, 2026
HomeBreaking newsआगामी चंद्रपुर महानगरपालिका चुनाव की पृष्ठभूमि में भाजपा के पूर्व नगरसेवकों की...

आगामी चंद्रपुर महानगरपालिका चुनाव की पृष्ठभूमि में भाजपा के पूर्व नगरसेवकों की बैठक संपन्न रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

आगामी चंद्रपुर महानगरपालिका चुनाव की पृष्ठभूमि में भाजपा के पूर्व नगरसेवकों की बैठक संपन्न

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

चंद्रपुर  :-  दिनांक : 12 जुलाई

आगामी चंद्रपुर महानगरपालिका चुनाव की तैयारियों को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगरसेवकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर तथा विधायक किशोर जोरगेवार ने मार्गदर्शन करते हुए कहा कि जनता के बीच संपर्क को और अधिक मजबूत करना चाहिए तथा नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करना ही सबसे बड़ा कार्य है।

इस बैठक में महानगर अध्यक्ष सुभाष कासनगोट्टूवार, उपमहापौर अनिल फुलझेले, भाजपा नेता अशोक जिवतोडे, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रघुवीर अहीर, प्रकाश देवतळे, अजय जयस्वाल, दशरथ सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष प्रदीप किरमे, रवि जोगी, अॅड. सारिका संदुरकर, स्वप्नील डुकरे, भाजपा राज्य परिषद सदस्य तुषार सोम, वनिता कानडे समेत भाजपा के सभी पूर्व नगरसेवक उपस्थित थे।

बैठक में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत करने, प्रभाग की स्थानीय समस्याएं, कार्यकर्ताओं की परेशानियां और नागरिकों की अपेक्षाएं—इन सभी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर समस्याएं समझने और ठोस समाधान निकालने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष हंसराज अहीर ने कहा, “हमने जो कार्य किए हैं, उन्हें प्रभावी ढंग से प्रभाग के नागरिकों तक पहुंचाना चाहिए। पार्टी के विचार हर घर तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। व्यक्तिवाद छोड़कर, एकजुट होकर संगठन के रूप में कार्य करें। पार्टी, जनसंपर्क और परिश्रम—इन्हीं से चुनाव जीतना संभव है।”

विधायक किशोर जोरगेवार ने कहा, “आज की बैठक सिर्फ चुनावी तैयारी नहीं बल्कि हमारी संयुक्त शक्ति और संगठन की दृढ़ता का संकल्प है। हमें प्रत्येक प्रभाग की समस्या, कार्यकर्ताओं की दिक्कतें और जनता की उम्मीदों को सीधे जानना और समझना चाहिए। जनता से सीधा संपर्क रखकर उनकी समस्याएं सुलझाना ही हमारी असली पहचान है। हमें एकजुट होकर कार्य करना होगा।”

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राज्य परिषद सदस्य के रूप में तुषार सोम के चयन पर उनका सत्कार भी किया गया।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular