हाथ में धारदार हथियार लेकर दहशत फैलाने वाले आरोपी पर चंद्रपुर शहर पुलिस की सख्त कार्रवाई
रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
चंद्रपुर, 01 जुलाई 2025 —
चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में आज एक व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार लेकर लोगों में दहशत फैलाने की सूचना पर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा।
दिनांक 01/07/2025 को पुलिस उपनिरीक्षक राजेंद्र सोनवणे, थाना चंद्रपुर शहर, डी.बी. (गुप्तचर) पथक के साथ वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के आदेशानुसार क्षेत्र में गश्त पर थे। उसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति फूल चौक के पास बाछुसेड़ पुलिया के नीचे धारदार हथियार लेकर घूम रहा है और लोगों को धमका रहा है।
प्राप्त विश्वसनीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सागर उर्फ गणपत शंकर भुजोने (उम्र 41 वर्ष, निवासी महादेव मंदिर के पास, बाबुपेठ वार्ड, चंद्रपुर) को मौके पर धर दबोचा। आरोपी के पास से एक धारदार लोहे का कोयता बरामद किया गया, जिसकी कुल लंबाई 16.1 इंच है। हथियार की धातु की ब्लेड 12.7 इंच और कपड़े की बेल्ट की मुठ 3.4 इंच की थी। इसकी अनुमानित कीमत ₹100 है।
पुलिस ने पंचनामा कर आरोपी के खिलाफ थाना चंद्रपुर शहर में गु. र. नं. 447/2025 धारा 4(25) भारतीय शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
आरोपी का नाम: सागर उर्फ गणपत शंकर भुजोने
आयु: 41 वर्ष
निवास: महादेव मंदिर के पास, बाबुपेठ वार्ड, चंद्रपुर
जब्त सामग्री: 1 लोहे का धारदार कोयता (कुल लंबाई 16.1 इंच)
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन के मार्गदर्शन में, उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुधाकर यादव तथा पुलिस निरीक्षक निशिकांत रामटेके, सहायक पुलिस निरीक्षक राजेंद्र सोनवणे, पुलिस उपनिरीक्षक दत्तात्रय कोलते, पुलिस उपनिरीक्षक विलास निकोडे और उनके डीबी पथक द्वारा की गई।