पुरी, अहमदाबाद और दीघा… आज भगवान जगन्नाथ की निकाली जाएगी रथ यात्रा, जुटेंगे देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु
रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
ओडिशा में समुद्र किनारे बसा तीर्थ नगरी पुरी शुक्रवार को होने वाली वार्षिक रथ यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार है. इसके अलावा गुजरात के अहमदाबाद और पश्चिम बंगाल के दीघा में भी आज ही भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी. इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क आधुनिक तकनीक, एआई निगरानी और व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है, ताकि आस्था के इस महापर्व में श्रद्धालु श्रद्धामय वातावरण में भगवान के दर्शन कर सकें.
श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA) के मुख्य प्रशासक अरविंद पड्डी ने बताया, महाप्रभु श्रीजगन्नाथ की कृपा से शुक्रवार को रथ यात्रा शांतिपूर्वक संपन्न कराने की पूरी तैयारी हो चुकी है. हमें सेवायतों का पूरा सहयोग मिल रहा है और सभी इंतजाम मुकम्मल हैं.
तीनों भाई-बहनों भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के रथों को खींचने का कार्य सभी अनुष्ठानों के पूर्ण होने के बाद शाम 4 बजे शुरू होगा. देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पुरी पहुंच रहे हैं.
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुरुवार शाम तक करीब एक लाख लोग पुरी पहुंच चुके थे. इनमें से कुछ ने ‘नवयौवन दर्शन’ का सौभाग्य भी प्राप्त किया, जिसमें स्नान अनुष्ठान के बाद पहली बार देवताओं का दर्शन होता है. 11 जून को हुए स्नान अनुष्ठान के बाद सार्वजनिक दर्शन बंद कर दिए गए थे.
मान्यता है कि स्नान के बाद भगवान अस्वस्थ हो जाते हैं और उन्हें दो सप्ताह तक ‘अनासर घर’ (अलगाव कक्ष) में रखा जाता है
दरअसल, महाप्रभु जगन्नाथ 11 जून को देव स्नान पूर्णिमा के बाद से बीमार थे. दो हफ्ते से ज्यादा यानी 15 दिन उनका इलाज चला. इस दरम्यान महाप्रभु के दर्शन बंद थे. अब आज से दर्शन शुरू हो जाएंगे.
क्या हैं तैयारियां?
ओडिशा डीजीपी वाई बी खुरानिया ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुरी शहर को किले में तब्दील कर दिया गया है. करीब 10 सुरक्षाकर्मी मोर्चा संभालेंगे, जिसमें 8 केंद्रीय सशस्त्र बल कंपनियां शामिल हैं.
इस साल पहली बार एक इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना की गई है, जहां से पूरे उत्सव पर बारीकी से नजर रखी जाएगी. 275 से ज्यादा AI सक्षम CCTV कैमरे पुरी और कोणार्क
जाने वाले मार्गों पर लगाए गए हैं. ग्रैंड रोड पर मंदिर के सामने NSG स्नाइपर्स की तैनाती भी की गई है. इसके अलावा, ड्रोन, बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वाड, मरीन पुलिस, कोस्ट गार्ड और नौसेना को भी मुस्तैद रखा गया है.
मौसम विभाग ने शुक्रवार को पुरी समेत कई जिलों में आंधी-तूफान और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई है.
श्रद्धालुओं के परिवहन के लिए भारतीय रेल 365 विशेष ट्रेनें चला रही हैं. ओडिशा सरकार ने करीब 800 बसें विभिन्न जिलों से चलाई ह अहमदाबाद में रथ यात्रा की क्या तैयारियां?
गुजरात की राजधानी अहमदाबाद में शुक्रवार को निकलने वाली 148वीं जगन्नाथ रथ यात्रा में करीब 23,884 सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे. खास बात यह है कि पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित निगरानी प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है ताकि भगदड़ जैसी घटनाओं को रोका जा सके.
AI आधारित सॉफ़्टवेयर को सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से लाइव फीड मिलेगी, जिसे वह विश्लेषित करके भीड़ की स्थिति, संख्या और संभावित जोखिम की जानकारी पुलिस नियंत्रण कक्ष को देगा. यह प्रणाली भीड़भाड़, आग और अन्य आपात स्थितियों में तुरंत सूचना देगी.