“पत्रकारिता नहीं, खुलेआम खंडणीखोरी – चंद्रपुर में फर्जी पत्रकारों का गिरोह सक्रिय!”
रिपोर्टर:- नर्सिंग बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज़ भारत मिडिया नेटवर्क
चंद्रपुर:- महाराष्ट्र
पूरी खबर:-चंद्रपुर में एक समय था जब पत्रकारिता को समाज का चौथा स्तंभ कहा जाता था, लेकिन अब चंद्रपुर जिले में कुछ भुरटे, बेनकाब और बोगस तत्वों ने पत्रकारिता को धंधा बना दिया है।
औद्योगिक रूप से समृद्ध चंद्रपुर ज़िला आज कई सारी बड़ी कंपनियां,कोयला खदानों और रेत घाटों से ज्यादा फर्जी पत्रकारों के आतंक के लिए बदनाम हो रहा है।
यहाँ ऐसे लोग जो कभी पत्रकारिता के आसपास भी नहीं भटके — दारू विक्रेता, कंट्रोल डीलर, पानटपरी चलाने वाले, अवैध रेत और कोयला परिवहन करने वाले — आजकल गाड़ियों पर “PRESS” लिखवाकर, जेब में फर्जी न्यूज़ पोर्टल का कार्ड डालकर शासकीय और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को धमकाते फिर रहे हैं।
ये कथित पत्रकार रोज पहुंच जाते हैं:
तहसील कार्यालय
पंचायत समिति
कृषि विभाग
बैंक, आश्रम शालाएं
यहाँ तक कि पुलिस स्टेशन भी!
और वहाँ अधिकारी व कर्मचारियों को पत्रकार बताकर दबाव बनाते हैं, जानकारी मांगते हैं, या सीधे-सीधे पैसे उगाही का धंधा करते हैं।
कुछ मामले तो ऐसे भी सामने आए हैं जहाँ ये फर्जी पत्रकार महिलाओं को साथ ले जाकर खंडणी वसूल कर रहे हैं।
कई बार यही तत्व अपनी गाड़ियों से गुटखा, शराब, जर्दा जैसे अवैध माल की तस्करी करते पकड़े गए हैं — और बचाव में “मैं पत्रकार हूँ” का ढोल पीटते हैं।
वहीं कई जगहों पर यही बोगस पत्रकार अवैध कारोबारियों की ओली पार्टी में शामिल होते देखे गए हैं — जिससे साफ जाहिर होता है कि ये सिर्फ पत्रकार नहीं, अपराधियों के दलाल बन चुके हैं।
इस तरह की हरकतों से न सिर्फ सच्ची पत्रकारिता की साख को धक्का लग रहा है, बल्कि
सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को बेवजह मानसिक तनाव, डर और भ्रष्टाचार का सामना करना पड़ रहा है।
प्रशासन और पुलिस से मांग:
इन फर्जी कार्डधारी पत्रकारों की पड़ताल की जाए।
जिनके पास अमान्य पोर्टल, फर्जी प्रेस कार्ड हैं — उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
खंडणी वसूलने, धमकी देने और तस्करी करने वाले इन कथित पत्रकारों पर आपराधिक मामले दर्ज किए जाएं।
सच्ची पत्रकारिता दबेगी नहीं – बोगस पत्रकारिता बर्दाश्त नहीं की जाएगी!
अब वक्त है इन नकली प्रेसधारियों की असलियत उजागर करने का।
अगर आप भी ऐसे किसी पत्रकार के शिकार हुए हैं — तो तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराएं, और इस गंदे खेल पर लगाम लगाएं।