Sunday, June 21, 2026
HomeBreaking newsचंद्रपुर पड़ोसी पुलिस ने राजमार्ग पर ऑनलाईन जबरन लूट  24 घंटे में...

चंद्रपुर पड़ोसी पुलिस ने राजमार्ग पर ऑनलाईन जबरन लूट  24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी ₹ 2,08,300/- की कुल मालमत्ता जब्त रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

 चंद्रपुर पड़ोसी पुलिस ने राजमार्ग पर ऑनलाईन जबरन लूट  24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी ₹ 2,08,300/- की कुल मालमत्ता जब्त

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

दिनांक 16 जून 2025 की रात लगभग 12:45 बजे, भद्रावती निवासी उमेश महंत साह (उम्र 50 वर्ष) अपनी मोटरसाइकिल से राज्य महामार्ग से होकर भद्रावती की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मौजा साखरवाही फाटे के पास पीछे से आई एक मोटरसाइकिल पर सवार 4 अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी गाड़ी को रोककर जबरदस्ती उनका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद उक्त मोबाइल से ₹91,000/- की राशि किसी अज्ञात व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दी गई।
इस संबंध में फिर्यादी की शिकायत पर पुलिस थाना पडोली में अपराध क्रमांक 73/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 309(4), 3(5) के अंतर्गत जबरन चोरी का अपराध दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री मुम्मका सुदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती रिना जनबंधु एवं उपविभागीय पुलिस अधिकारी श्री सुधाकर यादव के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक श्री योगेश हिवसे के नेतृत्व में विशेष अपराध अन्वेषण दल गठित किया गया।
तकनीकी जांच व गोपनीय सूत्रों की मदद से पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो विधि संघर्ष बालकों सहित आरोपी (1) ऋषिकेश आंबोलकर एवं (2) अनुज महाजन को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल ₹2,08,300/- मूल्य की संपत्ति बरामद की गई, जिसमें ₹44,000/- नकद,होंडा शाइन मोटरसाइकिल (कीमत ₹1,00,000/-),चुराए गए पैसों से खरीदे गए कपड़े (कीमत ₹13,300/-),कुल 4 मोबाइल फोन (कीमत,₹31,000/-),फिलहाल इस प्रकरण में आगे की जांच पुलिस थाना पडोली द्वारा की जा रही है।
इस संपूर्ण कार्रवाई में शामिल अधिकारी सहायक पुलिस निरीक्षक: श्री योगेश हिवसे, विनोद वानक, कोमल मोहजे, प्रतीक हेमके, धीरज भोयर,महिला पुलिस अंमलदार सुचीता उमरे ने कार्यवाही को अंजाम दिया।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular