हिंदी ब्राह्मण समाज द्वारा भाजपा महानगर जिला अध्यक्ष का सार्वजनिक सम्मान
रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
दि:- 16/ 2025
हिंदी ब्राह्मण समाज बहुउद्देशीय संस्था, चंद्रपुर द्वारा भारतीय जनता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता श्री सुभाषभाऊ कासनगोट्टूवार का भव्य सार्वजनिक सत्कार समारोह संजय नगर स्थित दुर्गामाता मंदिर प्रांगण, पर संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में श्री सुभाषभाऊ कासनगोट्टूवार को भाजपा चंद्रपुर महानगर जिल्हा अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति के उपलक्ष्य में उनका संघर्ष, सामाजिक सेवा व संगठन के प्रति योगदान का अभिनंदन करते हुए भव्य स्वागत-सत्कार किया गया।
इस समारोह में शहर के अनेक सामाजिक, सांस्कृतिक व राजनैतिक क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, संगठन पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता बंधु, महिलाएं एवं युवाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मुख्य वक्ताओं ने श्री कासनगोट्टूवार के जनसेवा में समर्पण, संगठनात्मक नेतृत्व क्षमता और हमारे समाज हिंदी ब्राह्मण बहुउद्देशीय संस्था एवं दुर्गा माता मंदिर संजय नगर के प्रति उनके सतत योगदान की मुक्त कंठ से सराहना की।
हिंदी ब्राह्मण समाज बहुउद्देशीय संस्था के अध्यक्ष पं. विनोद तिवारी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि
यह समाज के लिए गौरव का क्षण है, जब हमारे समाज के लिए एक सजग, समर्पित और समाजनिष्ठ कार्यकर्ता शीर्षस्थ जिम्मेदारी पर आसीन हुआ है। यह युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।”
कार्यक्रम का संचालन पंडित मथुरा प्रसाद पांडे जी ने और आभार प्रदर्शन पंडित धीरेंद्र कुमार मिश्रा जी ने किया।
समारोह के दौरान श्री कासनगोट्टूवार को शॉल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ व स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
यह आयोजन न केवल सम्मान का अवसर था, बल्कि सामाजिक एकजुटता और जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद का सशक्त मंच भी बना।


