चंद्रपुर रामनगर पुलिस 24 घंटे में जबरन चोरी का खुलासा – रामनगर पुलिस की बड़ी सफलता
रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
दिनांक 13 जून 2025 को फिर्यादी मधुराम तुलसींग कोल्हा (उम्र 34 वर्ष, निवासी कोडाखुरी, तहसील द्रुककोंड, जिला कांकेर, छत्तीसगढ़) ने थाना रामनगर, चंद्रपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह तमिलनाडु से मजदूरी कर लौट रहा था और 12 जून 2025 को सुबह 10 बजे चंद्रपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। गांव जाने वाली बस अगले दिन सुबह 5 बजे की होने के कारण वह सपना टॉकीज के पास जलनगर वार्ड में रात 8 बजे के आसपास पानी की बोतल लेने गया था। उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके पीछे से आकर उसका मुंह दबाया और उसकी जेब से ₹50,000 नकद जबरन छीन लिए।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना रामनगर में अपराध क्रमांक 470/2025, धारा 309(6) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया।
आरोपी को 24 घंटे में गिरफ़्तार किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए रामनगर गुन्हे शोध पथक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा तकनीकी जांच और गोपनीय सूत्रों की मदद से आरोपी की पहचान की।
पुलिस टीम ने आरोपी शेख जुबेर शेख कादर (उम्र 33 वर्ष, निवासी रहमतनगर, चंद्रपुर) को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपराध कबूल किया। आरोपी के पास से पूरे ₹50,000 नकद बरामद किए गए हैं।
पुलिस टीम की सराहनीय कार्यवाही इस कार्रवाई का सफल संचालन पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक रिना जनबंधु, एवं उपविभागीय पुलिस अधिकारी सुधाकर यादव के मार्गदर्शन में किया गया।
संपूर्ण टीम में प्रमुख रूप से शामिल रहे वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक असिफराजा शेख, देवाजी नरोटे, हनुमान उगले, निलेश वाघमारे, पेत्रस सिडाम, शरद कुडे, सचिन गुरनुले, आनंद खरात, प्रशांत शेंद्रे, लालु यादव, जितेंद्र आकरे, मनिषा मोरे हिगलाल गुप्ता, रविकुमार ढेंगळे, प्रफुल पुष्पलवार, संदीप कामडी, पंकज ठोंबरे, सुरेश कोरवार, ब्युल्टी माखरे आदि ने सराहनीय योगदान दिया।
आगे की जांच थाना रामनगर के निलेश वाघमारे द्वारा की जा रही है