मुंबई में लोकल ट्रेन से गिरकर 4 यात्रियों की मौत, भीड़ की वजह से ट्रैक पर गिरे थे
रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
सेंट्रल रेलवे का कहना है कि कुछ यात्री छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) की ओर जा रही लोकल ट्रेन में सफर कर रहे थे. मुंब्रा स्टेशन के पास कुछ यात्री ट्रेन से नीचे गिर गए. यात्रियों के गिरने की वजह अत्यधिक भीड़ बताई जा रही
मुंबई की एक लोकल ट्रेन में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ. चलती ट्रेन से 13 यात्री रेलवे ट्रैक पर गिर गए, जिनमें से चार यात्रियों की मौत हो गई है. पहले यह आंकड़ा पांच बताया जा रहा था. लेकिन बाद में रेलवे ने बयान जारी कर चार लोगों की मौत की पुष्टि की
सेंट्रल रेलवे का कहना है कि यह हादसा दिवा-कोपर रेलवे स्टेशन के बीच हुआ है. सेंट्रल रेलवे का कहना है कि कुछ यात्री छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) की ओर जा रही लोकल ट्रेन में सफर कर रहे थे. मुंब्रा स्टेशन के पास कुछ यात्री ट्रेन से नीचे गिर गए. यात्रियों के गिरने की वजह अत्यधिक भीड़ बताई जा रही है.
इस घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे प्र और पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया. मामले की जांच की जा रही है. इस घटना से स्थानीय सेवाएं प्रभावित हुई हैं.