चंद्रपुर शहर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी के आरोपी से लगभग 2.95 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण जब्त
रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
चंद्रपुर शहर के घुटकला वार्ड क्षेत्र में घटित एक गंभीर चोरी के मामले में चंद्रपुर शहर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बाल आरोपी को हिरासत में लिया है। यह आरोपी पूर्व से ही विवादास्पद रूप में जाना जाता है और शहरी क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में संलिप्त पाया गया है।
विभा प्रशांत सिरसगर (उम्र 40 वर्ष), निवासी घुटकला वार्ड, चंद्रपुर ने शिकायत में बताया कि आज दोपहर जब वह घर पर आराम कर रही थीं, उसी समय एक अज्ञात व्यक्ति घर में प्रवेश कर अलमारी में रखे सोने के गहने और नकदी चोरी कर फरार हो गया।
इस संबंध में चंद्रपुर शहर पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 285/253, धारा 303(ए), 331(3) भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मुमक्का सुदर्शन सर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु, उपविभागीय पुलिस अधिकारी, सुधाकर यादव व प्रभारी अधिकारी, प्रभाती एकुरके के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तत्परता से जांच शुरू की।
जांच के दौरान आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किया और बताया कि उसने एक बंद मकान से ₹35,000 नकद एवं सोने-चांदी के गहने चुराए थे। पुलिस ने मौके से निम्नलिखित सामान जब्त किया:
जप्तशुदा माल: सोने एवं चांदी के आभूषण – अनुमानित मूल्य ₹2,95,000/-₹35,000/- नकद
इस कार्रवाई में शामिल अधिकारीगण प्रभाती एकुरके (चंद्रपुर सिटी), क्राइम इन्वेस्टिगेशन टीम –संदीप बचिरे, सचिन बोरकर, संतोष कनकम, भावना रामटेके, कपूरचंद्र खरवार, इमरान खान, दिलीप कुसराम, इरशाद खान, रूपेश रणदिवे, राजेश चिताडे, विक्रम मेश्राम, सारिका गौरकर, दीपिका झिंगरे।
चंद्रपुर पुलिस की यह कार्रवाई शहरी क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। जनता से अनुरोध है कि अपने घर सुरक्षित रखने के उपाय करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को दें।