जहां-जहां भारत ने चाहा, वहां-वहां मारा… पाकिस्तान से आए ये 10 सबूत आसिम मुनीर की सेना की पिटाई की पोल खोल रहे
रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
भारत ने सात मई को पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के नौ ठिकानों को निशाना बनाया था, जिसमें मुरिदके, कोटली, महमून जोया, सवाई नाला, सरजाल, भिंबर, कोटली गुलपुर और बहावलपुर शामिल थे. इनमें से चार पाकिस्ता में जबकि पांच पीओके में थे. मुरिदके में लश्कर हेडक्वार्टर और बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद का ठिकाना था
भारत और पाकिस्तान के बीच कई दिनों के संघर्ष के बाद फिलहाल सीजफायर की स्थिति बनी हुई है. इससे पहले भारत ने आतंक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में बड़े पैमाने पर आतंक के गढ़ तबाह किए. भारतीय सेना ने बताया कि पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों पर किए गए हमलों में 100 आतंकी मारे गए. सात से 10 मई के बीच एलओसी पर पाकिस्तानी सेना के 40 जवानों को ढेर किया गया. ऐसे में कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए, जिसमें आसिम मु की सेना की पोल खुल गई.
भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत ढेर किए गए आतंकी के जनाजे में शामिल पाकिस्तानी अधिकारियों के नाम जारी किए. बकायदा प्रेस ब्रीफिंग में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने एक तस्वीर भी दिखाई.
विक्रम मिसरी ने एक तस्वीर दिखाते हुए कहा कि अगर पाकिस्तान दावा करता है कि मारे गए केवल निर्दोष नागरिक थे तो फिर ये तस्वीर क्या बत है? इस तस्वीर में आतंकी के जनाजे में पाकिस्तानी सेना और सरकार के कुछ अधिकारी देखे जा सकते हैं.