चंद्रपुर रामनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोटरसाइकिल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीन वाहन बरामद
रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
चंद्रपुर शहर में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर रामनगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से कुल तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत ₹90,000/- आँकी गई है।
पुलिस अधीक्षक श्री मुमक्का सुदर्शन एवं अपर पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु के निर्देश पर, रामनगर थाने के प्रभारी पुलिस निरीक्षक आसिफराजा शेख के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मोटरसाइकिल चोरी के अपराध क्रमांक 679/2024 धारा 379 भा.दं.वि. के अंतर्गत की जा रही जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई कि दो आरोपी लगातार चंद्रपुर व नागपुर रोड क्षेत्र से मोटरसाइकिलें चुरा रहे हैं।
गिरफ्तार आरोपी विशाल नानाजी लेडांगे (उम्र 39), निवासी जगन्नाथबाबानगर, चंद्रपुर,विनोद पत्रुजी शेंडे (उम्र 43), निवासी अंबेडकर कॉलेज, मित्र नगर, चंद्रपुर,गोपनीय सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दोनों आरोपियों को चोरी की गई मोटरसाइकिलों सहित गिरफ्तार किया गया। इनसे होंडा कंपनी की स्प्लेंडर (क्रमांक MH 34 AT 3852) सहित कुल तीन दोपहिया वाहन जब्त किए गए हैं।जप्त वाहन मूल्य कुल ₹90,000/-पुलिस को इन आरोपियों से और भी चोरी की वारदातों के खुलासे की उम्मीद है।
इस कार्रवाई में शामिल अधिकारी पुलिस निरीक्षक देवाजी नरोटे, हनुमान उगले, महिला पुलिस कांस्टेबल मनीषा मोरे, आनंद खरात, जीतेंद्र अकेरे, लालू यादव, पेटराज सिदाम, प्रशांत शेंडारे, शरद कुडे, सचिन गुरनुले, रविकुमार ढेंगले, संदीप कामडी, हीरा गुप्ता, पंकज थोम्ब्रे, प्रफुल्ल पुप्पलवार और ब्लूट साखरे आदि ने कार्यवाही को अंजाम दिया।