Monday, June 15, 2026
HomeBreaking newsभारत ने दागीं 6 बैलिस्टिक मिसाइलें, पाकिस्तान के 4 एयरबेस बने निशाना...

भारत ने दागीं 6 बैलिस्टिक मिसाइलें, पाकिस्तान के 4 एयरबेस बने निशाना रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

भारत ने दागीं 6 बैलिस्टिक मिसाइलें, पाकिस्तान के 4 एयरबेस बने निशाना

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

पाकिस्तान ने शुक्रवार शाम से भारत के 26 शहरों में ड्रोन हमले किए, जिन्हें भारतीय रक्षा प्रणाली ने विफल कर दिया. पाकिस्तान ने भारत पर छह बैलिस्टिक मिसाइल दागने का आरोप लगाया है, जिससे तनाव और बढ़ा. दोनों देशों के सैनिक अलर्ट मोड पर है भारत और पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमा पर तनाव बना हुआ है. गुरुवार के बाद शुक्रवार देर शाम से ही पाकिस्तान की तरफ से लगातार भारत के 26 शहरों में आबादी वाले क्षेत्रों को निशाना बनाते हुए ड्रोन हमले किए, जिन्हें भारतीय रक्षा प्रणाली ने पूरी तरह विफल कर दिया. इस बीच पाकिस्तान आर्मी ने दावा किया है कि भारत ने छह बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं.

पाकिस्तान ने इसे भारत का गैर-जिम्मेदाराना हरकत करार दिया है. जिसके बाद पाकिस्ता ने एयरबेस बंद कर नोटम जारी किया है. हालांकि, भारत सरकार की ओर से हमले को लेकर अभी कोई भी पुष्टि नहीं की गई है. भारतीय मिसाइलों ने पाकिस्तान के चार एयरबेस रावलपिंडी, चक्रवाल, सोरकोट और नूरखान को निशाना बनाया है.
पाकिस्तानी सेना ने क्या कहा?

पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग ISPR के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया है कि भारत की ओर से छह बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गई हैं. यह मिसाइलें भारत ने जालंधर के आदमपुर एयरबेस से दागी हैं. जनरल अहमद ने भारत के इस कदम का विरोध करते हुए गैर-ज़िम्मेदाराना और बेहद खतरनाक बताया है. भारत का यह आक्रमक रुख जारी रहता है त मामला और तनावपूर्ण हो जाएगा.
पाकिस्तान ने किया एयर स्पेस बंद

भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान ने अपनी एयरस्पेस पूरी तरह से बंद करने का फैसला लिया है. दोपहर 12 बजे तक सभी उड़ानों पर रोक लगा दी गई है. रावलपिंडी और रफीकी एयरबेस पर हुए धमाके के बाद यह फैसला लिया गया है.
पाकिस्तानी एयरबेस पर धमाके

पाकिस्तान ने आरोप लगाया है कि चार एयरबेस पर भारत की ओर से हमला किया गया है. रावलपिंडी, इस्लामाबाद और लाहौर में कई जोरदार धमाकों की खबर है, जिनकी गूंज दूर-दूर तक महसूस की गई, जिससे लोगों में दहशत फैल गई और वे घरों से बाहर निकल आए.

पाकिस्तान के रावलपिंडी में स्थित नूर खान एयरबेस के पास विस्फोट हुआ है. पंजाब प्रां शोरकोट के झंग स्थित रफीकी एयरबेस के पास धमाका हुआ है. चकवाल में मुरीद बेस के पास भी धमाके की खबर है.■

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular