‘इस बार पाकिस्तान में केवल घुसकर मारो मत, घुसकर बैठ जाओ…’ मुनीर की सेना पर ओवैसी फिर गरजे
रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. असदुद्दीन ओवैसी अब आसिम मुनीर की सेना पर गरजे हैं.
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के तेवर पाकिस्तान को लेकर तल्ख नजर आ रहे हैं.
असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान की तुलना आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) से कर दी थी. वह अब आसिम मुनीर की सेना पर भी गरजे हैं मिडिया से खास बातचीत में ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग की है.
उन्होंने घर में 2019 के पठानकोट हमले और एयरस्ट्राइक का भी जिक्र किया और कहा कि इस बार उनके (पाकिस्तान के) घर में घुसकर मारो मत, उनके घर में घुसकर बैठ जाओ. असदुद्दीन ओवैसी ने 2019 के पठानकोट हमले के बाद हुई एयरस्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि तब हमारे पास मौका था. हम लॉन्चिंग पैड या उस जमीन पर कब्जा कर लेते, जहां से आतंकी हमारे देश में आते हैं. उन्होंने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार से कहना चाहता हूं कि इस बार अगर उनके घर में घुसेंगे तो हमको वहां बैठ जाना चाहिए.