Monday, June 15, 2026
HomeBreaking newsचंद्रपुर शहर पुलिस की कार्रवाई: 1.56 लाख रुपये की अवैध देशी शराब...

चंद्रपुर शहर पुलिस की कार्रवाई: 1.56 लाख रुपये की अवैध देशी शराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

चंद्रपुर शहर पुलिस की कार्रवाई: 1.56 लाख रुपये की अवैध देशी शराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

चंद्रपुर, 24 अप्रैल 2025 — चंद्रपुर शहर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.56 लाख रुपये की देशी शराब जब्त की है और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
सूचना के अनुसार, आरोपी अवैध रूप से देशी शराब का परिवहन कर रहे थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र मद्यपान प्रतिबंध अधिनियम की धारा 65(ए) के तहत मामला दर्ज किया।
गिरफ्तार आरोपी,सूरज अशोक दुर्गे (उम्र 25 वर्ष), जाति: महार, व्यवसाय: मजदूरी, निवासी: एटापल्ली रोड, अलापल्ली, ता. अहेरी, जिला गडचिरोली,वीरेंद्र बहादुर शनिग्यारप (उम्र 26 वर्ष), जाति: लिंगायत, व्यवसाय: वेतनभोगी, निवासी: मातानगर, लालपेठ, जिला चंद्रपुरजब्त माल,मामला एपीसी 283/25,14,000 रुपये मूल्य की 400 बोतलें ‘रॉकेट ऑरेंज’ देशी शराब (प्रत्येक 90 मिली),50,000 रुपये मूल्य की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (CMH 33 AA 2478),कुल मूल्य: 64,000 रुपये,मामला एपीसी 285/25,42,000 रुपये मूल्य की 1200 बोतलें ‘रॉकेट ऑरेंज’ देशी शराब,50,000 रुपये मूल्य की एक्टिवा मोपेड (CMH CF 3698),कुल मूल्य: 92,000 रुपये कुल जब्त संपत्ति का मूल्य: 1,56,000 रुपये है
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री सुदर्शन मुमक्का, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती रीना जनबंधु एवं उपविभागीय पुलिस अधिकारी श्री सुधाकर यादव के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस निरीक्षक श्रीमती प्रभावती एकुरके के नेतृत्व में पुलिस अधिकारी श्री संदीप बचिरे, सचिन बोरकर, संतोष कुमार कनकम, भावना रामटेके, कपूरचंद खरवार, इमरान खान, दिलीप कुसराम, रूपेश रणदिवे, राहुल चिताडे, इरशाद खान एवं विक्रम मेश्राम की क्राइम इन्वेस्टिगेशन टीम ने यह सफल कार्रवाई की

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular