लूट के आरोप में दो गिरफ्तार – वरोरा पुलिस की तुरंत कार्रवाई 1 लाख 10 हजार जप्त किए
रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
दिनांक 21 अप्रैल 2025 को वरोरा में एक युवक अपनी प्रेमिका के साथ आनंदवन चौक से शेगांव रोड की ओर जा रहा था, तभी दो अज्ञात बदमाशों ने लाल रंग की पेंशन प्रो मोटरसाइकिल से आकर उन्हें रोक लिया और नकदी तथा मोबाइल फोन की मांग की। इस संबंध में अपराध क्रमांक 280/2025, भारतीय न्यायिक संहिता 2023 की धारा 309 (4), 304 (3), 126 (2), 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया गया।
वरोरा पुलिस स्टेशन की अपराध जांच टीम ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों में दोनों आरोपियों की पहचान कर ली। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम हैं। अक्षय मोहन सहारे (उम्र 35 वर्ष) आकाश उर्फ गोलू वाल्मीक पज़ारे (उम्र 32 वर्ष दोनों आरोपी वरोरा के निवासी हैं। उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन, नकदी और अपराध में उपयोग की गई MH34X-0441 नंबर की मोटरसाइकिल (कीमत लगभग ₹1,10,000/-) जब्त की गई।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री मुम्मका सुदर्शन, सहायक पुलिस अधीक्षक नयोमी साटम तथा उपविभागीय अधिकारी वरोरा के मार्गदर्शन में की गई। इसमें अपराध जांच दल प्रभारी दीपक ठाकरे और उनकी टीम, स्थानीय अपराध शाखा तथा साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।