दुर्गापुर पुलिस ने की कार्रवाई शराब भट्टी 72 हजार रुपए का माल किया नष्ट
रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
चंद्रपुर मौजा वरवट खेत परिसर में अस्वल ढोडा नाले में आरोपी अवैध रूप से महुआ शराब की हाथभट्टी लगाकर महुआ शराब की निर्मिती करने की सूचना दुर्गापुर पुलिस को मिली. सुचना के आधार पर छापामार कार्रवाई करने पर कुल 72 हजार 100 रूपए का माल नष्ट किया गया. कार्रवाई में 32 हजार रूपए के 2 लोहे के ड्रम में 300 लीटर गरम महुआ सड़वा, 30 हजार 800 रूपए का 2 प्लास्टिक ड्रम में महुआ सड़वा, 6 हजार 200 रूपए का गावठी महुआ शराब, 800 के 2 प्लास्टिक ड्रम, 2 हजार रूपए के घमेले ऐसा कुल 72 हजार 100 रूपए
का माल जब्त किया. मामले में वरवट निवासी धनराज खोब्रागडे, दिनेश रायपुरे, प्रतिमा रायपुरे पर अपराध दर्ज किया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक संदीप इकड़े पाटिल के नेतृत्व में स्वप्निल बुरिले, गुरुदेव मजोके और वरवट की पुलिस पाटिल ललिता रायपुरे के नेतृत्व में की गई।