वेकोलि के विभिन्न समस्याओं पर समिक्षा बैठक।
वेकोलि बल्लारपूर क्षेत्रीय कार्यालय, राजुरा
रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) के बल्लारपूर क्षेत्र में वेकोलि द्वारा चल रहे मनमाना कारभार के चलते परीयोजनासे प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा एवं नोकरी देने में हो रही देरी और प्रभावित गावों में उत्पन्न हुई विभिन्न गंभीर समस्याओं पर उचित निर्णय लेने की मांग को लेकर कल (ता. 19) को वेकोलि बल्लारपूर के क्षेत्रीय कार्यालय में वेकोलि के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ शाम के 04 बजे से देर रात 01 बजे तक समीक्षा बैठक कर सभी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उचित निर्देश दिए।
वेकोलि बल्लारपूर ने कोयला खदानों के लिए कई किसानों की जमीन अधिग्रहित की है। उस समय कंपनी ने किसानों के परिवार के सदस्यों को नौकरी देने का वादा किया था। हालाँकि, भूमि अधिग्रहण के कई साल बाद भी कई किसानों को अभी तक नौकरी नहीं मिल पाई है। इससे किसानों में भारी असंतोष पैदा हो गया है। इसलिए इस गंभीर मुद्दे पर तत्काल समाधान करने की मांग की। साथ ही वेकोलि प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन किसानों की जमीन कंपनी द्वारा अधिग्रहित की गई है, उनके पात्र परिवार के सदस्यों को तत्काल नौकरी दी जाए। तुकडाबंदी कानून के नाम पर कहीं किसानों को नोकरी से वंचित रखा जा रहा है, इसपर जल्द से जल्द सकारात्मक कार्रवाई कर किसानों को हक की नोकरी दी जाए। वेकोलि सिंचीत भूमी को असिंचित भूमी का मुआवजा देकर किसानों का आर्थिक नुकसान कर रहीं हैं इसमें सुधार कर सभी को सिंचित भूमि का मुआवजा दिया जाए और SOP के नाम पर किसानों को गुमराह करना बंद करे ऐसी मांग की।
साथ ही सास्ती, कोलगांव और पोवणी का जल्द से जल्द पुनर्वास, प्रभावित बेरोजगारों को नोकरी, हेव्ही ब्लास्टींग पर रोक और किसानों की अन्य समस्याओं पर भी सकारात्मक रूप से विचार कर उनका समाधान किया जाना चाहिए ऐसा भी अनुरोध किया।
बैठक खत्म होने के बाद रात के डेढ़ बजे वेकोलि के अधिकारी और उपस्थित सभी के साथ सास्ती गाँव को भेट दी। वेकोलि के कारण वहां हो रहीं गंभीर समस्याएं दिखाईं। गाँव में जलपुर्ती, बिजली की आपूर्ति, रस्ते निर्माण जैसे आदि मुलभुत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही गाँव के पास बसाया कोलडम्पिंग यार्ड स्थानांतरित करे ऐसे निर्देश दिए।
इसी समय वेकोलि प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि किसानों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले 21अप्रैल को प्रभावित किसान और स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर यहा बड़ा चक्काजाम आंदोलन करेंगे। अतः वेकोलि प्रशासन से अपेक्षा है कि वह इस गंभीर मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई करेंगे।
इस बैठक में भाजपा के जिला महासचिव विवेक बोढे, तहसिलदार ओमप्रकाश गोंड, वेकोलि के डायरेक्टर हेमंत पांडे, अनिकेत हिरडे (भा.पो.से), मुख्य प्रबंधक ईलीयास हुसेन, मुख्य प्रबंधक संदिप पाटिल, पीएसआय चाटे, भाजपा तालुका अध्यक्ष सुनील उरकुडे, L&R GM सचिन पाटील, कानूनी सलाहकार श्री. गोस्वामी, क्षेत्रीय योजना प्रबंधक श्री. रामानुजन, योजना प्रबंधक श्री चक्रवर्ती, भाजपा के तालुका महासचिव बालनाथ वडस्कर, दिलीप गिरसावले, मिलिंद देशकर, गणेश रेकलवार, सास्ती की सरपंचा सुचिता माऊलीकर, माथरा के सरपंच हरीदास झाडे, सुभाष रामगीरवार, राजकुमार भोगा, सुभाष बोनगीवार, संजय उपगण्लावार, प्रफुल घोटेकर, आकाश गंधारे, सचिन बल्की, अश्विन माऊलीकर, सचिन भोयर, स्वप्निल पहानपटे, अभिजित कोंडावार आदि उपस्थित थे।


