Sunday, June 14, 2026
HomeBreaking newsआगराः करणी सेना को MP रामजी लाल के आवास जाने की इजाजत...

आगराः करणी सेना को MP रामजी लाल के आवास जाने की इजाजत नहीं, तलवार लाए लोगों की फोटोज खींच रही पुलिस रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

आगराः करणी सेना को MP रामजी लाल के आवास जाने की इजाजत नहीं, तलवार लाए लोगों की फोटोज खींच रही पुलिस

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

पुलिस किसी भी प्रकार की हिंसा को रोकने के लिए कमर कस चुकी है. एडीसीपी संजीव त्य के मुताबिक, सोशल मीडिया पर नजर रखी रही है और अब तक 1300 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं. एक कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), आठ कंपनी पीएसी और बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान और अधिकारी सभा स्थल से लेकर सुमन के घर तक के पूरे रूट पर तैनात किए गए हैं.
उत्तर प्रदेश के आगरा में आज शनिवार को करणी सेना की प्रस्तावित ‘स्वाभिमान रैली’ को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. राणा सांगा जयंती पर आयोजित यह जनसभा एतमादपुर क्षेत्र के गढ़ी रामी गांव में हो रही है. समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन द्वारा राणा सांगा को लेकर दिए गए बयान के बाद से बवाल मचा हुआ है. करणी सेना ने चेतावनी दी है कि अगर सपा सांसद के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो उनके आवास की ओर मार्च किया जाएगा
इस घटनाक्रम से जुड़े लाइव अपडेट्स यहां पढ़ें:
-एसपी सिटी आगरा सोनम कुमार ने करणी सेना की चेतावनी पर आजतक से बातचीत करते हुए कहा, ‘स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. करणी सेना के सदस्यों को आगरा की बाहरी सुरक्षा घेरे को पार करने तक की अनुमति नहीं दी गई, एमपी रामजी लाल सुमन के घर तक पहुंचना तो दूर की बात है.’ उन्होंने कहा, ‘जो लोग तलवारें लेक रहे थे, हम उन्हें चिन्हित कर रहे हैं. आपत्तिज हथियार जब्त किए जा रहे हैं और उनकी तस्वीरें भी ली जा रही हैं.’ उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है. अब आगरा हा बैरिकेड्स हटाए जा रहे हैं और यातायात स हो रहा है.

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular