Sunday, June 14, 2026
HomeBreaking newsPetrol-Diesel: अचानक एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी, क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल? आया...

Petrol-Diesel: अचानक एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी, क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल? आया सरकार का बयान

 Petrol-Diesel: अचानक एक्साइज

ड्यूटी में बढ़ोतरी, क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल? आया सरकार का बयान

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक भारत मिडिया नेटवर्क 

सोमवार को नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में पेट्रोल व कीमत 104.21 रुपये है. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपये प्रति लीटर है.
देश में पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) को लेकर सोमवार को बड़ी खबर आई. दरअसल, सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी (Excise Duty Rise) में इजाफा कर दिया है. एक ओर जहां पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 2 रुपये बढ़ाई गई है, तो डीजल पर भी सरकार ने 2 रुपये उत्पाद शुल्क बढ़ाने का फैसला किया है. इसके बाद आशंका जताई जा रही थी कि देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी होगी, लेकिन राहत भरी बात ये है ि सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी किए जाने के साथ ही साफ कर दिया गया है कि आम ग्राहकों पर इसका कोई असर नहीं होगा तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उतार-चढ़ाव बीच सरकार ने ये निर्णय लिया है
पहले समझ लेते हैं कि आखिर ये Excise Duty होती क्या है? तो बता दें भारत में पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी केंद्र सरकार द्वारा लगाया जाने वाला एक टैक्स है, जो ईंधन की कीमत का एक बड़ा हिस्सा बनाता है. फिलहाल पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 19.90 रुपये प्रति लीटर है. वहीं डीजल पर एक्साइज ड्यूटी लगभग 15.80 रुपये प्रति लीटर है. गौरतलब है कि 2014 में पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 9.48 प्रति लीटर और डीजल पर 3.56 रुपये लीटर जिसे बाद में कई बार बढ़ोतरी हुई

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular