कोरपना पुलिस ने मुर्गाबाजर छापामारकर 2 लाख 45 हजार 800 का जप्त किया
रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम रीड पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
महाराष्ट्र:- चंद्रपुर
चंद्रपुर जिले में अवैध धंदो पर कारवाई के आदेश जिला पुलिस अधिक्षक ने जारी किए है। वही जिला अपराध शाखा पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में विविध दल बनाकर कारवाई मुहीम शुरु की गयी है। इसी कारवाई दरम्यान कोरपना पुलिस स्टेशन अंतर्गत अपराध शाखा दल पेट्रोलिंग करने दरम्यान लोणी गांव से सटे क्षेत्र में मुर्गाबाजार शुरु होने की जानकारी मिली थी। जानकारी के आधार पर अपराध शाखा दल ने छापामार कारवाई कर हारजीत की बाजी लगाने वाले अमोल साधुजी खरवडे 29 रा. वनसडी तहसील कोरपना, संजय शालीक शिवसागर 29 रा. वनसडी, अनिल किसन बेलेकर 54 रा. कोलगांव जिला यवतमाल, राजेंद्र नानाजी खीरडकर 46 रा. गोधनी जिला यवतमाल को घटनास्थल से गिरफ्तार किया है। वही अन्य आरोपी घटना स्थल से फरार होने में सफल हुए है। इस मामले में पुलिस ने नगद 3600, 4 मुर्गे और 4 मोटरसायकल ऐसा कुल 2 लाख 45 हजार 800 का मुद्देमाल जप्त किया है। आरोपीयों के विरोध में कोरपना पुलिस स्टेशन में महाराष्ट्र जुआ प्रतिबंध कलम 12 (ब) तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कोरपना पुलिस कर रही है।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मुम्मका सुदर्शन, अपर पुलिस अधीक्षक रीना जनबंधु के मार्गदर्शन में अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक अमोल कचोरे, दीपक कांकरेटवार, बलराम जादोकर, संतोष निंभोरकर, किशोर वैरागडे, अजय बागेसर, जयसिंह, संतोष येपुलवार, प्रमोद कोटनक, मिलिंद जंभुले, दिनेशराले ने कार्यवाही की।