Tuesday, April 21, 2026
HomeBreaking newsट्रेन से अवैध शराब की तस्करी करने वालोंको  जीआरपी पुलिस ने किया...

ट्रेन से अवैध शराब की तस्करी करने वालोंको  जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

ट्रेन से अवैध शराब की तस्करी करने वालोंको  जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम रीड पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क

चंद्रपुर:- जिला

बल्लारशाह रेलवे स्टेशन में ट्रेन से अवैध शराब तस्करी करते एक व्यक्ति को जीआरपी पुलिस ने हिरासत में लिया और उसके पास से 11 हजार 700 रुपये की शराब जब्त की गई. ईश्वर रमेश पेरका (22) सुभाष वार्ड बल्लारपुर आरोपी का नाम है. यह कार्रवाई 18 मार्च को की गयी.

जीआरपी रेलवे वर्धा पुलिस स्टेशन की अपराध जांच टीम बल्लारशाह रेलवे स्टेशन पर गश्त कर रही थी, तभी उन्हें प्लेटफार्म नंबर 1 पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। आगे पूछताछ करने पर उसके पास से 2 लीटर की 6 बोतल रॉयल स्टैग कंपनी की विदेशी शराब मिली।

पुलिस ने आरोपी ईश्वर रमेश पेरका (22) सुभाष वार्ड बल्लारपुर को हिरासत में लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी अवैध शराब को तेलंगाना एक्सप्रेस से तस्करी करने की योजना बना रहा था।
यह कार्रवाई जीआरपी नागपुर पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रियंका नारनवरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दत्ताराम राठोड, उपविभागीय पुलिस अधिकारी संतोष वालके के मार्गदर्शन मे वर्धा रेलवे पुलिस स्टेशन के थानेदार हर्षल चापले, अपराध जांच दस्ते के पुलिस शिपाही संदेश लोणारे, पंकज भांगे, रेलवे पुलिस चौकी बल्लारशाह के अरविंद शाह द्वारा की गई. आगे की जांच पुलिस हवालदार संतोष वाडगिरे द्वारा की जा रही है।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular