Thursday, April 16, 2026
HomeBreaking newsहिंदी विभाग द्वारा 'रंगमंच और भाषा कौशल' विषय पर  प्रमाणपत्र कोर्स का...

हिंदी विभाग द्वारा ‘रंगमंच और भाषा कौशल’ विषय पर  प्रमाणपत्र कोर्स का सफल आयोजन

  1. हिंदी विभाग द्वारा ‘रंगमंच और भाषा कौशल’ विषय पर  प्रमाणपत्र कोर्स का सफल आयोजन
चंद्रपुर/महाराष्ट्र

दि . ८ जनवरी 2024

रिपोर्टर :- मुख्य संपादक रमाकांत यादव रीड पब्लिक न्यूज, मिडिया नेटवर्क

पूरी खबर:- केंद्र सरकार की पीएम ऊषा योजना अंतर्गत सरदार पटेल महाविद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा ‘रंगमंच और भाषा कौशल’ विषय पर  प्रमाणपत्र कोर्स का सफल आयोजन

चंद्रपुर। सरदार पटेल महाविद्यालय के हिंदी विभाग ने केंद्र सरकार की पी.एम. उषा योजना के अंतर्गत ‘रंगमंच और भाषा कौशल’ विषय पर  प्रमाणपत्र कोर्स का आयोजन किया। यह आयोजन महाविद्यालय के कला, वाणिज्य और विज्ञान संकाय के छात्रों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद काटकर ने अध्यक्षीय भाषण देते हुए हिंदी विभाग की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे पाठ्यक्रम न केवल छात्रों के व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं, बल्कि उनके अंदर छिपी प्रतिभाओं को भी निखारते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, प्रसिद्ध कलावंत श्री अनिरुद्ध वनकर ने प्रायोगिक सत्र में 45 से अधिक विद्यार्थियों को नाट्य कला का प्रशिक्षण देते हुए उनके भीतर छिपे कलाकार को उभारने का प्रयास किया। उन्होंने अपने अतिथि वक्तव्य में कहा, “अभिनय के लिए बाहरी सुंदरता आवश्यक नहीं है, बल्कि अंदर की कला और आत्मविश्वास की सुंदरता अधिक महत्वपूर्ण होती है।”
इस प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम में ‘रंगमंच और अभिनय कौशल’, ‘रंगमंच का स्वरूप’, ‘मंचीय आत्मविश्वास’ और ‘व्यक्तित्व विकास’ जैसे विषयों पर प्रायोगिक मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम का प्रस्ताविक भाषण हिंदी विभाग प्रमुख डॉ. सुनीता बनसोड ने दिया। संचालन प्रा. रीता पाठक ने किया और आभार प्रदर्शन डॉ. शैलेन्द्र कुमार शुक्ल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉ स्वप्निल माधमशेट्टीवार,हिंदी विभाग की प्राध्यापिका प्रणिता गडकरी, पूजा सिंह, प्रा. सुमेधा श्रीरामे , माधुरी कटकोजवार और छात्रों का विशेष योगदान रहा। आयोजन में विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ सहभागिता की और इसे अपने लिए एक अद्भुत अनुभव बताया।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular