प्रचार से जनता का विश्वास देख कहा मेरी जीत पक्की : जोर्गेवार
चंद्रपुर/महाराष्ट्र
दि . १९ नवंबर 2024
रिपोर्टर :- मुख्य संपादक रमाकांत यादव रीड पब्लिक न्यूज नेटवर्क
पूरी खबर:- सोमवार को आखिरी दिन रहा. पिछले प्रचार का 22 दिनों से विभिन्न माध्यमों से मतदाताओं तक पहुंचने का प्रयास किया गया. मतदाताओं को किये गये विकास कार्यों और आगे किये जाने वाले कार्यों के बारे में बताया गया. इस अवसर पर चंद्रपुरवासियों ने सभा, बैठकें और पदयात्रा पर उत्साहपूर्ण प्रतिसाद दिया इसलिए विधायक किशोर जोरगेवार ने जीत का भरोसा व्यक्त किया. सोमवार की शाम पांच बजे के बाद से प्रचार ठंडा हो गया है. हालांकि, इस प्रचार के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने मतदाताओं तक पहुंचने के लिए पूरी ताकत लगा दी है. महायुति के आधिकारिक उम्मीदवार विधायक किशोर जोरगेवार ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन तुकुम, बाबूपेठ, जुनोना चौक इलाकों में भव्य पदयात्रा निकालकर मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश की. इससे पहले वह तथागत गौतम बुद्ध और भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आम्बेडकर के दर्शन के लिए आंबेडकर नगर स्थित महाविहार गए. गौतम बुध्द और डा. आम्बेडकर को अभिवादन किया. जोरगेवार ने कहा कि पिछले पांच साल में उन्होंने निर्दलीय होते हुए भी चंद्रपुर के लिए करीब चार हजार करोड़ रुपये की निधि मंजूर की है. बाबूपेठ फ्लाईओवर के लिए साढ़े पांच करोड़ रुपये मंजूर किये गये हैं और आखिरी काम पूरा हो चुका है. आज इस पुल को नागरिकों के लिए खोल दिया गया है. वढा तीर्थ के विकास के लिए 25 करोड़ रुपये का फंड मंजूर किया है. धानोरा बैराज का काम भी जल्द शुरू होने वाला है.
दीक्षाभूमि के विकास के लिए 57 करोड़ की निधि
11 अभ्यासिका को नियुक्त करने का निर्णय लिया था, लेकिन अब 11 से अधिक अभ्यासिका निर्वाचन क्षेत्र में काम कर रहे हैं. दीक्षाभूमि के विकास के लिए लगभग 57 करोड़ रुपये की निधि स्वीकृत की गई है और उन कार्यों का भूमिपूजन भी हो चुका है. अम्मा का टिफिन पहल हमेशा जारी रहेगी. इस पहल के जरिए हम 200 से ज्यादा नागरिकों को घर पर टिफिन पहुंचा रहे हैं. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कार्यालय में कार्यरत सेतु केन्द्र के माध्यम से कई नागरिकों के सरकारी योजनाओं के दस्तावेज निःशुल्क बनाये जा रहे हैं. इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे