36 खाताधारकों के 1.7 करोड़ गायब
विदर्भ कोंकण ग्रामीण बैंक का मामला, बैंक अधिकारी समेत 3 पर मामला दर्ज
दि . १४ नवंबर 2024
रिपोर्टर :- मुख्य संपादक रमाकांत यादव रीड पब्लिक न्यूज नेटवर्क
पूरी खबर:-चंद्रपुर विदर्भ कोंकण ग्रामीण बैंक शाखा भद्रावती के 36 खाताधारकों के खाते की राशि को खाताधारक के कार्यकारी अधिकारी ने अपने दूसरे खाते में स्थानांतरित कर गबन कर लिया. जैसे ही बैंक के शाखा प्रबंधक की नजर इस पर पड़ी तो उन्होंने 31 अक्टूबर को भद्रावती पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज करायी. आरोपी विदर्भ कोंकण ग्रामीण बैंक के अधिकारी रजत बाबूराव ईटनकर, सूरज कुमार साहू निवासीनागपुर, प्रदीप दत्तात्रेय दुधभाटे पुणे निवासी हैं. वादी का नाम अमोल प्रकाशराव कटाले, विदर्भ कोंकण ग्रामीण बैंक का शाखा प्रबंधक हैं. शाखा प्रबंधक अमोल एक सितंबर को दुर्घटना के कारण डेढ़ माह से अनुपस्थित थे. रजत ईटनकर को बैंक के मुख्य अधिकारी के रूप में भद्रावती बैंक की जिम्मेदारी दी गई थी. बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत मिली कि पर्वता काका के खाते से 3 लाख 50 हजार निकाले गए हैं. पता चला कि रजत ने शेगांव ब्रांच में काम करते हुए वहां से भी इसी तरह पैसे निकाले थे. इस घटना की शिकायत शेगांव पुलिस स्टेशन में भी दर्ज कराई गई है. जैसे ही बैंक के वरिष्ठ अधिकारी को रजत इटनकर पर संदेह हुआ, भद्रावती शाखा के एक अन्य खाताधारक के खाते की जांच की गई. अगस्त 2024 से अक्टूबर अक्टूबर 2024 तक 36 खाताधारकों के खातों से 1 करोड़ 7 लाख गायब थे. यह राशि थी रजत इटनकर ने अपने दो दोस्तों, जो बैंक के अधिकारी हैं, की मिलीभगत से आरटीजीएस, एनईएफटी और कैश चोरी कर लिया. यह सब तब याद आया, जब बैंक के शाखा प्रबंधक ने भद्रावती पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. जांच के बाद तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.


