दि . १३ नवंबर 2024
रिपोर्टर :- मुख्य संपादक रमाकांत यादव रीड पब्लिक न्यूज नेटवर्क
पूरी खबर: चंद्रपुर के गोंडपिपरी की ओर से आ रहे एक ट्रक ने महीला को कुचल दिया. यह दुःखद घटना दि. १३/११/२०२४ दोपहर २ बजे की बताईं जा रही है. चांदापुर फाटे के पास एक ट्रक हादसे में घटना स्थल पर ही मृत्यू हो गयी. यह आरोग्य सेविका जुना सुर्ला आरोग्य उप केंद्र से डुयुटी कर मुल के लिए आ रही थी. मृतक आरोग्य सेविका वंदा त्रिमुर्ती कलपल्लिवार उम्र 40 निवासी मुल अपनी दुचक्का MH 34 AX 9370 चांदापुर फाटे पर खडी कर मोबाईल पर किसी से बात कर रही थी तभी सुरजागड से गोंडपिपरी होता हुवा भंडारा जा रहा ट्रक क्र. MΗ 40. CI 5321 ने कुचला दिया इस घटना से जनता के बिच सुरजागड से माल ढो रहे ट्रकों के खिलाफ आंदोलन कर ईन ट्रको को चलने से रोकने की मांग प्रबल होने लगी है. पुलीस ने घटना स्थल पर पहुंच शव विच्छेदन हेतु भेज कर ट्रक जब्त कर ट्रक चालक फरार बताया गया है.


