चंद्रपुर शहर पुलिस ने अज्ञात शव की पहचान के लिए नागरिकों से की अपील
चंद्रपुर महाराष्ट्र
रिपोर्टर:- रमाकांत यादव रिड पब्लिक न्यूज़ भारत
दिनांक:- १६ जुलाई २०२६
पूरी खबर:-चंद्रपुर शहर पुलिस थाना अंतर्गत लालपेठ कोलरी क्रमांक 02 परिसर में 15 जुलाई 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की घटना सामने आई है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन चंद्रपुर शहर में अकस्मात मृत्यु क्रमांक 88/2026 धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की आयु लगभग 70 वर्ष, रंग सांवला, कद लगभग 5 फीट 5 इंच, शरीर दुबला-पतला है। मृतक के बाएं कान का ऊपरी हिस्सा कटा हुआ है। उसके सिर पर सफेद रंग के मिश्रित बाल हैं। मृतक ने काले रंग की शर्ट और गुलाबी रंग का लोअर पहन रखा था।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को इस अज्ञात मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो या उसकी पहचान होती हो, तो तत्काल पुलिस स्टेशन चंद्रपुर शहर अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष, चंद्रपुर से संपर्क करें, ताकि मृतक की पहचान कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
संपर्क करें:
पुलिस स्टेशन चंद्रपुर शहर: 07172-252200
पुलिस नियंत्रण कक्ष, चंद्रपुर: 07172-263100
जांच अधिकारी: उपनिरीक्षक सुशील सरकार – 9823953708
— रीड पब्लिक न्यूज़ भारत


