चंद्रपुर पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, 1 किलो से अधिक गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
चंद्रपुर महाराष्ट्र
रिपोर्टर:- रमाकांत यादव रिड पब्लिक न्यूज़ भारत
दिनांक:- १६ जुलाई २०२६
पूरी खबर:-
चंद्रपुर शहर पुलिस की नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, गांजा बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 15 जुलाई 2026 को गश्त के दौरान डी.बी. स्टाफ को मुखबिर से सूचना मिली कि भिवापुर वार्ड निवासी पांडुरंग बनलवार अपने घर में गांजा रखकर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना की पुष्टि होने पर पुलिस टीम पंचों के साथ आरोपी के घर पहुंची और तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर के पहले कमरे में बिस्तर के नीचे रखी प्लास्टिक की थैली से 1 किलो 109 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 15 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी) और 20(बी)(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकड़े तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद चौगुले के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक निशिकांत रामटेके के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक राजेंद्र सोनवणे, उपनिरीक्षक दत्तात्रय कोलते, विलास निकोडे एवं डी.बी. स्टाफ की टीम द्वारा की गई। चंद्रपुर पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के कारोबार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। ऐसी ही ताज़ा और विश्वसनीय खबरों के लिए जुड़े रहिए Read Public News Bharat के साथ।


