ब्रह्मपुरी में अवैध रेत कारोबार पर उठे सवाल, कार्रवाई कब?
ब्रह्मपुरी में आशिष के नाम पर चल रहे रेत कारोबार की चर्चा, जिम्मेदार विभाग क्यों खामोश?
चंद्रपुर महाराष्ट्र
रिपोर्टर:- रमाकांत यादव रिड पब्लिक न्यूज़ भारत
दिनांक:- १९ जून २०२६
पूरी खबर:-चंद्रपुर जिले में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है, लेकिन ब्रह्मपुरी क्षेत्र में स्थिति कुछ और ही नजर आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ब्रह्मपुरी में आशिष नामक व्यक्ति द्वारा अवैध रेत का कारोबार खुलेआम और जोर-शोर से संचालित किया जा रहा है।
लोगों का कहना है कि दिन-रात रेत का उत्खनन और परिवहन जारी है, लेकिन संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई देखने को नहीं मिली है। इससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।
जब जिले के अन्य क्षेत्रों में अवैध रेत कारोबार के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है, तो ब्रह्मपुरी में चल रहे कथित अवैध रेत कारोबार पर प्रशासन कब कार्रवाई करेगा? यह सवाल अब स्थानीय नागरिकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
यदि आरोप सही हैं, तो संबंधित विभागों को मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि शासन के नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके और प्राकृतिक संसाधनों की लूट पर रोक लगाई जा सके।