Sunday, June 7, 2026
HomeBreaking newsदुनिया की पहली 3D प्रिंटेड मास्क फेस ट्रांसप्लांट सर्जरी सफल 24 वर्षीय...

दुनिया की पहली 3D प्रिंटेड मास्क फेस ट्रांसप्लांट सर्जरी सफल 24 वर्षीय युवक को मिला नया जीवन

दुनिया की पहली 3D प्रिंटेड मास्क फेस ट्रांसप्लांट सर्जरी सफल
24 वर्षीय युवक को मिला नया जीवन

न्यूयॉर्क
दुनिया की सबसे जटिल फेस ट्रांसप्लांट सर्जरी ने मेडिकल विज्ञान में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। न्यूयॉर्क के मशहूर NYU Langone अस्पताल के डॉक्टरों ने 24 वर्षीय युवक का चेहरा 3D प्रिंटेड डोनर मास्क की मदद से नए सिरे से तैयार किया है।

युवक एक गंभीर हादसे का शिकार हुआ था जिसमें उसका चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। नाक टूट चुकी थी, निचला जबड़ा लगभग गायब था और दांत पूरी तरह बिखर चुके थे। यह स्थिति इतनी दर्दनाक थी कि डॉक्टरों ने शुरू में इसे बेहद चुनौतीपूर्ण मामला बताया था।

लेकिन 18 महीनों की लम्बी प्रक्रिया और कई जटिल सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने उसका पूरा चेहरा पुनः निर्मित कर दिया। इस प्रक्रिया में 3D प्रिंटेड डोनर मास्क का उपयोग किया गया जिसकी मदद से नाक, होंठ, पलके, जबड़ा और दांतों को फिर से बनाया गया।

डॉक्टरों के अनुसार
यह दुनिया की सबसे उन्नत फेस ट्रांसप्लांट तकनीक है और आने वाले समय में गंभीर चेहरे की चोट वाले मरीजों के लिए एक नई उम्मीद बन सकती है।

अब युवक फिर से सामान्य जीवन जीने की ओर बढ़ रहा है और मुस्कुराते हुए दुनिया को देख पा रहा है। उसकी कहानी मेडिकल साइंस और मानव हिम्मत दोनों की जीत मानी जा रही है

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular