Friday, September 18, 2026
HomeBreaking newsमहाराष्ट्र में 6 दिसंबर से 600 स्कूल बंद होने की तैयारी, शिक्षकों...

महाराष्ट्र में 6 दिसंबर से 600 स्कूल बंद होने की तैयारी, शिक्षकों में तीव्र नाराजगी

 महाराष्ट्र में 6 दिसंबर से 600 स्कूल बंद होने की तैयारी, शिक्षकों में तीव्र नाराजगी

महाराष्ट्र में 6 दिसंबर से राज्यभर के लगभग 600 स्कूल बंद होने की संभावना जताई जा रही है। फडणवीस सरकार के समायोजन (Adjustment) नीति निर्णय के विरोध में शिक्षक संघों ने कड़ा रोष व्यक्त किया है। शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, जिन स्कूलों में निर्धारित संख्या से कम विद्यार्थी हैं, वहां तात्पुरत्या शिक्षकों की कटौती और स्कूल विलिनीकरण की प्रक्रिया प्रस्तावित है।

शिक्षक संगठनों का आरोप है कि सरकार का यह निर्णय ग्रामीण और आदिवासी भागों में शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर देगा। कई स्कूलों में पहले से ही अधोसंरचना और स्टाफ की भारी कमी है। हजारों विद्यार्थियों को अब लंबी दूरी तय कर दूसरी शालाओं में जाना पड़ सकता है, जिससे ड्रॉपआउट बढ़ने का खतरा है।

सरकार का दावा है कि यह निर्णय संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने और गुणवत्ता सुधार के लिए लिया गया है। वहीं, शिक्षक संघों ने कहा कि बिना किसी विस्तृत चर्चा और जमीनी समीक्षा के इतनी बड़ी संख्या में स्कूल बंद करने का निर्णय गैरजिम्मेदाराना है।
उन्होंने सरकार से निर्णय वापस लेने और सभी हितधारकों के साथ बैठक कर समाधान निकालने की मांग की है।

शिक्षक संघों ने आगाह किया है कि यदि सरकार ने नीति में बदलाव नहीं किया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular