मुंबई के चेंबूर काली माता मंदिर में विवाद, पुजारी की हरकत से भड़के श्रद्धालु
मुंबई के चेंबूर स्थित काली माता मंदिर में रविवार को उस समय तनाव फैल गया जब मंदिर के पुजारी ने देवी की मूर्ति पर ईसाई धर्म से संबंधित मदर मैरी जैसा वस्त्र और श्रृंगार कर दिया. अचानक बदले स्वरूप को देखकर श्रद्धालु भड़क उठे और बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में जमा हो गए. स्थानीय लोगों ने पुजारी को घेरकर पकड़ लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भीड़ से पुजारी को सुरक्षित निकालकर थाने ले गई. घटना के बाद इलाके में एहतियातन पुलिस तैनाती बढ़ा दी गई है. श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया कि यह कृत्य धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है और इसकी गहराई से जांच होनी चाहिए.
पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है. वहीं मंदिर समिति ने भी इस घटना पर नाराज़गी जताई और कहा कि धार्मिक मर्यादा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर भी तेजी से चर्चा में है.


