Sunday, June 14, 2026
HomeBreaking newsहैदराबाद में बड़ा हादसा — अमेरिका का वीज़ा रिजेक्ट होने पर महिला...

हैदराबाद में बड़ा हादसा — अमेरिका का वीज़ा रिजेक्ट होने पर महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या, फ्लैट से बरामद हुआ सुसाइड नोट

 

हैदराबाद में बड़ा हादसा — अमेरिका का वीज़ा रिजेक्ट होने पर महिला डॉक्टर ने की आत्महत्या, फ्लैट से बरामद हुआ सुसाइड नोट

हैदराबाद — अमेरिका का वीजा बार-बार रिजेक्ट होने से मानसिक तनाव में आई एक महिला डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान डॉ. रोहिणी (38) के रूप में हुई है, जो हैदराबाद के एक फ्लैट में अकेले रहती थीं। पुलिस ने उनके कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें वीज़ा न मिल पाने के कारण डिप्रेशन में आने और इसी वजह से आत्महत्या करने का उल्लेख है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रोहिणी पिछले काफी समय से अमेरिका जाने की कोशिश कर रही थीं। वे एक अच्छी नौकरी और करियर के अवसरों के लिए यूएस वीजा हासिल करना चाहती थीं, लेकिन कई बार रिजेक्शन मिलने के बाद वे गहरी निराशा में चली गईं। यह भी बताया जा रहा है कि वीजा अस्वीकृति के बाद वे काफी तनावग्रस्त और चुपचाप रहने लगी थीं।

फ्लैट से दुखद घटना की जानकारी तब मिली जब लंबे समय तक संपर्क न होने पर परिजनों ने पड़ोसियों के माध्यम से फोन करवाया। इसके बाद फ्लैट का दरवाज़ा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया, जहां डॉक्टर का शव मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमॉर्टम के लिए शव भेज दिया गया है।

प्रारंभिक जांच में हत्या या किसी अन्य साजिश के प्रमाण नहीं मिले हैं। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट में स्पष्ट रूप से मानसिक तनाव और वीजा न मिलने से टूटने की बात लिखी गई है, लेकिन फिर भी सभी तकनीकी पहलुओं की जांच जारी रहेगी।

यह घटना एक बार फिर मानसिक स्वास्थ्य और तनाव प्रबंधन को लेकर गंभीर प्रश्न खड़े करती है। विशेषज्ञों का मानना है कि करियर दबाव, विदेश में अवसरों की चाह और असफलताओं की चिंता कई बार लोगों को अवसाद की चरम स्थिति तक पहुंचा देती है।

कुल मिलाकर पुलिस की जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई तय होगी।

 

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular