Sunday, June 14, 2026
HomeBreaking newsदिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बेकाबू, इंडिया गेट पर प्रदर्शनकारियों का जोरदार हंगामा

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बेकाबू, इंडिया गेट पर प्रदर्शनकारियों का जोरदार हंगामा

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बेकाबू, इंडिया गेट पर प्रदर्शनकारियों का जोरदार हंगामा

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का संकट लगातार गहराता जा रहा है। हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी है और राजधानी एक बार फिर गैस चैंबर में बदल गई है। बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों की सेहत पर गंभीर असर देखने को मिल रहा है। राजधानी के कई अस्पतालों में सांस संबंधित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। विशेषकर बुजुर्गों और छोटे बच्चों को सांस लेने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इसी गंभीर स्थिति को देखते हुए एक ग्रुप के लोगों ने इंडिया गेट पर प्रदूषण के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन से तात्कालिक कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद हल्का तनाव भी पैदा हो गया और धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। हालांकि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सरकार केवल कागज़ों पर योजनाएं बना रही है, लेकिन जमीन पर कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं दे रही। वहीं कई प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार दोनों पर लापरवाही का आरोप लगाया और प्रदूषण पर युद्धस्तर पर कदम उठाने की मांग की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि इसी तरह हालात रहे तो आने वाले दिनों में स्कूल बंद करने, निर्माण कार्य रोकने और वाहनों पर पाबंदी जैसी कठोर कार्रवाइयों की नौबत आ सकती है।

राजधानी फिलहाल धुएं और धुंध की मोटी चादर में ढकी हुई है और प्रदूषण नियंत्रण एजेंसियां भी स्थिति में सुधार की उम्मीद फिलहाल नहीं दिखा रही हैं। तपस्या अब सरकार और प्रशासन की है कि कब तक इस जहर भरी हवा से राहत दिलाई जाएगी।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular