बल्लारपुर विधानसभा में चुनावी लड़ाई हो रही रोमांचक
आघाड़ी के प्रत्याशी संतोष सिंह रावत ने तेज किया प्रचार
चंद्रपुर/महाराष्ट्र
दि . १५ नवंबर 2024
रिपोर्टर :- रमाकांत यादव रीड पब्लिक न्यूज नेटवर्क
पूरी खबर:-बल्लारपुर विधानसभा चुनाव 2024 एक हप्ते पहले तक एक तरफा दिखने वाला माहौल आज रोमांचक स्थिति मे पहुँच गया है. महाविकास आघाड़ी के प्रत्याशी संतोष सिंह रावत ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है. पदयात्रा, नुक्कड़ सभा, कॉर्नर सभा के माध्यम से प्रचार में तेजी आई है. कांग्रेस पार्टी की अन्दरूनी गुटबाजी को दरकिनार करते हुए सभी कांग्रेस नेताओं को एक मंच पर लाने मे संतोष सिंह रावत सफल हुए हैं. आज हर एक कांग्रेस नेता अपने गिला-शिकवा भूल कर संतोष सिंह रावत की जीत के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहा है. आने वाले 20 नवंबर को मतदान में सभी वर्गों (दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग) का साथ मिलने का विश्वास और 30 वर्षों के वनवास से छुटकारे का भरोसा संतोष सिंह रावत सहित समस्त महाविकास आघाड़ी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को है.
सहयोगी दलों का मिल रहा भरपूर साथ
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महाविकास आघाड़ी में शामिल कांग्रेस पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गट) व शिवसेना (उबाठा गट) मिलकर चुनाव लड़ रही है. साथ ही आप आदमी पार्टी व रिपाई गवई गुट ने भी समर्थन की घोषणा की है. बल्लारपुर विधानसभा चुनाव मे महाविकास आघाड़ी के प्रत्याशी संतोष सिंह रावत के चुनाव प्रचार मे सहयोगी दल के नेताओं और कार्यकर्ताओ का भरपूर सहयोग मिल रहा है. जिसमे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गट) के जिलाध्यक्ष राजेंद्र वैद्य, राजू काबरा, शिवसेना (उबाठा गट) के जिला प्रमुख संदीप गिर्हे, सिक्की यादव व आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष मयूर राईकवार, किशोर पुसलवार, संतोष सिंह रावत के जीत के लिये भरपूर जोर लगा रहे हैं. महाविकास आघाडी के घटक दलों में जो सामंजस्य प्रचार सभा में दिखाई दे रहा है. उस तरह का सामंजस्य महायुती के घटक दलों में दिखाई नहीं दे रहा.