Sunday, June 14, 2026
HomeBreaking newsअयोध्या राम मंदिर के मुख्य शिखर पर 191 फीट ऊंचा ध्वज फहरेगा,...

अयोध्या राम मंदिर के मुख्य शिखर पर 191 फीट ऊंचा ध्वज फहरेगा, 25 नवंबर को भव्य ध्वजारोहण

अयोध्या राम मंदिर के मुख्य शिखर पर 191 फीट ऊंचा ध्वज फहरेगा, 25 नवंबर को भव्य ध्वजारोहण

 

अयोध्या में 25 नवंबर को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य शिखर पर भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मंदिर के गर्भगृह के मुख्य शिखर की ऊंचाई लगभग 160 फीट है, जिसके ऊपर स्थापित किए गए ध्वज-दंड को मिलाकर ध्वज की कुल ऊंचाई जमीन से करीब 191 फीट हो जाएगी।

ट्रस्ट के महासचिव के अनुसार ध्वज केसरिया रंग का होगा, जिस पर सूर्य का चिन्ह अंकित रहेगा। सूर्य के मध्य में ‘ॐ’ लिखा होगा, जिसे परमात्मा का प्रथम उच्चारण माना जाता है। यह ध्वज मंदिर की दिव्यता, आस्था और सनातन परंपरा का प्रतीक होगा।

ध्वजारोहण समारोह को लेकर अयोध्या में विशेष तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सजावट, सुरक्षा व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

राम मंदिर में होने वाला यह पहला बड़ा ध्वजारोहण समारोह है, जिसे ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular