ड्रग्स तस्करी का हाई-टेक अंदाज़, कस्टम ने पकड़ा “कबूतर कुरियर”
कुवैत में सीमा सुरक्षा और कस्टम अधिकारियों ने ड्रग्स तस्करी का हैरान कर देने वाला मामला उजागर किया है। जानकारी के अनुसार इराक से कुवैत की तरफ उड़ान भर रहे एक होमिंग कबूतर को अधिकारियों ने संदिग्ध गतिविधि के चलते पकड़ लिया। जांच के दौरान उसके शरीर पर एक छोटे आकार का मिनी बैकपैक बंधा हुआ मिला।
जब बैकपैक को खोला गया तो उसके अंदर प्रतिबंधित नशीली दवाओं की कुल 178 गोलियां बरामद हुईं। यह वाकया सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर संकेत माना जा रहा है, क्योंकि ड्रग्स तस्करी में अब नए और अप्रत्याशित तरीके अपनाए जा रहे हैं।
सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि अपराधी अब ऐसे तरीकों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनका पता लगाना मुश्किल हो सके। इस मामले ने इंटरनेशनल सिक्योरिटी सिस्टम और इंटरनेशनल ड्रग कंट्रोल एजेंसियों के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी है।
कस्टम विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इस तस्करी नेटवर्क के मास्टरमाइंड की तलाश जारी है।
Read Public News
सत्य, समाज और जनहित के साथ


