“किडनी देने के बाद रोहिणी आचार्य का भावुक बयान वायरल दिया'” ‘पिता को बचाकर मैंने खुद को खो
रोहिणी आचार्य का भावुक संदेश पिता लालू प्रसाद यादव को किडनी देने पर कही बड़ी बात
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट साझा किया है जिसमें उन्होंने किडनी दान को लेकर अपनी मनःस्थिति बताई है रोहिणी ने लिखा कि किडनी देकर उन्होंने कोई महान काम नहीं किया लेकिन आज उन्हें लगता है कि शायद उनसे बड़ा गुनाह हो गया उन्होंने कहा कि भूल कर भी किसी को अपने भगवान रूपी पिता को बचाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए
रोहिणी का यह बयान कई राजनीतिक और सामाजिक चर्चाओं का कारण बन गया है क्योंकि वह लंबे समय से अपने पिता की सेहत और राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर खुलकर अपनी राय रखती रही हैं उनके संदेश से यह भी साफ झलकता है कि बीते दिनों परिवार पर बढ़ते तनाव और राजनीतिक दबाव ने उन्हें मानसिक रूप से कितना प्रभावित किया है
सोशल मीडिया पर रोहिणी की यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है समर्थक उनकी भावनाओं को समझते हुए उन्हें मजबूत रहने की सलाह दे रहे हैं जबकि कई लोग इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि उनके इस बयान का परिवार और राजनीति पर क्या प्रभाव पड़ेगा


