चंद्रपुर: गंभीर हत्या मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, रामनगर पुलिस और LCB अपराध शाखा की संयुक्त कार्रवाई
चंद्रपुर, 23 अक्टूबर 2025
रिपोर्टर:- रमाकांत यादव रिड पब्लिक न्यूज़ भारत मिडिया नेटवर्क
पूरी खबर:-शहर के विधि महाविद्यालय के सामने रविवार को 20 वर्षीय युवक नितेश वासुदेव ठाकरे की निर्मम हत्या की घटना ने शहर में सनसनी मचा दी। मृतक नितेश ठाकरे, वार्ड नंबर 1, बेताल चौक, दुर्गापूर का निवासी था।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे के नेतृत्व में चंद्रपुर की स्थानीय अपराध शाखा और रामनगर पुलिस थाना के निरीक्षक आरिफराजा शेख ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। अपराध स्थल का मुआयना करने के बाद तुरंत ही अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, ताकि आरोपियों को शीघ्र पकड़ने का कार्य सुनिश्चित किया जा सके।
🔹 आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी
घटना में शामिल सभी आरोपी किरकोल वाद से जुड़े थे और उनके नाम इस प्रकार हैं:
- करण गोपाल मेश्राम, 22 वर्ष, वार्ड 4, भिमनगर, दुर्गापूर
- वश छोटेलाल राऊत, 19 वर्ष, वार्ड 4, भिमनगर, दुर्गापूर
- अनिल रामेश्वर बाँडे, 22 वर्ष, रागला नगर, दुर्गापूर
- प्रतिक गाणिक मेश्राम, 22 वर्ष, वार्ड 4, दुर्गापूर
- तौसिक अजीज शेख, 23 वर्ष, वार्ड 3, फातेमा मस्जिद, दुर्गापुर
- सुजीत जयकुमार गणविर, 25 वर्ष, वार्ड 4, भिमनगर, दुर्गापूर
सभी आरोपियों को स्थानीय अपराध शाखा और रामनगर पुलिस थाना की टीम ने संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया। हत्या का मामला दर्ज कर आगामी जांच जारी है।
🔹 पुलिस कार्रवाई का नेतृत्व
इस कार्रवाई का निर्देशन पुलिस अधीक्षक घुमक्का सुदर्शन और अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे द्वारा किया गया। घटना स्थल पर कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक अमोल काचोरे और रामनगर थाना के निरीक्षक आरिफराजा शेख ने किया।
तपास टीम में शामिल अधिकारी और कर्मचारी:
सहायक पुलिस निरीक्षक देवराव नरोटे, दीपक कांकेडगार, बलराम झाडीकार, पुलिस उपनिरीक्षक विनीत भुरले, संतोष निभीरकर, सर्वेश बेलसरे, सुनिल गौरकार, सहाय्यक फौजदार स्वामीदास चालेकर, पुलिस हवालदार सुभाष गोहोकार, रुवान खान, नितीन साळवे, रजनीकांत पुठ्ठावार, दीपक डोंगरे, अजय बागेसर, प्रमोद डंबारे, पुलिस अंमलदार हिरालाल गुप्ता, शंशाक बदामवार, शेखर माधनकर।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है।


