91 लाख 65 हजार 156 किसानों के बैंक खातों में किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए शुरू की
रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज 24 भारत मिडिया नेटवर्क
महाराष्ट्र चंद्रपुर दिनांक 11 सितंबर
किसानों की आर्थिक मजबूती के लिए शुरू की गई ‘नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना’ की सातवीं किस्त मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वितरित की। इस अवसर पर राज्य के 91 लाख 65 हजार 156 किसानों के बैंक खातों में कुल 1892.61 करोड़ रुपये जमा किए गए।
कृषि विभाग द्वारा मंत्रालय में ‘नमो शेतकरी महासम्मान निधि योजना’ के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को सातवीं किस्त वितरित करने हेतु एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे, मंत्रिमंडल के सदस्य और मुख्य सचिव राजेश कुमार उपस्थित थे