Sunday, June 14, 2026
HomeBreaking newsचंद्रपुर–घुग्घुसवासियों को विधायक किशोर जोरगेवार के प्रयास से राहत : स्थायी पट्टों...

चंद्रपुर–घुग्घुसवासियों को विधायक किशोर जोरगेवार के प्रयास से राहत : स्थायी पट्टों का रास्ता साफ रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज 24 भारत मिडिया नेटवर्क

चंद्रपुर–घुग्घुसवासियों को विधायक किशोर जोरगेवार के प्रयास से राहत : स्थायी पट्टों का रास्ता साफ

रिपोर्टर:- नरसिंग बी बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज 24 भारत मिडिया नेटवर्क

दिनांक :- 26 अगस्त 2025
नजूल धारकों को पट्टे देने की प्रक्रिया होगी तेज, राजस्व मंत्री बावनकुले के बैठक में आदेश
विधायक किशोर जोरगेवार की मांग पर राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने मुंबई मंत्रालय में बैठक लेकर चंद्रपुर और घुग्घुस के नजूल धारकों को स्थायी पट्टे देने की प्रक्रिया को गति देने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए सर्वेक्षण हेतु पाँच एजेंसियाँ नियुक्त करने और उसका खर्च खनिज विकास निधि से करने का निर्णय लिया गया है। मंत्री ने छह माह में प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए हैं।
चंद्रपुर और घुग्घुस के नजूल धारकों को स्थायी घरपट्टे देने तथा अन्य मुद्दों पर चर्चा के लिए यह बैठक आयोजित की गई थी। विधायक जोरगेवार की लगातार मांग को देखते हुए मंत्री बावनकुले ने अध्यक्षता की। बैठक में विधायक जोरगेवार, राजस्व विभाग के सहसचिव संजय बनकर, अवर सचिव आश्विनी यमगर, चंद्रपुर जिलाधिकारी विनय गौड़ा उपस्थित रहे। वहीं विभागीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।
चंद्रपुर शहर में नजूल भूमि पर बड़ी आबादी बसी हुई है, पर स्थायी पट्टे न होने से नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 50 से 70 वर्षों से निवास कर रहे नागरिक लगातार पट्टों की मांग कर रहे थे। इसी मुद्दे पर विधायक जोरगेवार ने सरकार से लगातार अनुसरण किया। बैठक में सर्वेक्षण पूर्ण कर चुके 700 नागरिकों को तुरंत पट्टे देने के आदेश भी दिए गए।
शहर में नजूल भूमि पर 39 झोपड़पट्टियाँ दर्ज हैं, जिनमें से 14 का सर्वेक्षण पूरा हो चुका है और शेष का कार्य जारी है। अब तक केवल एक एजेंसी काम कर रही थी, जिससे काम धीमा चल रहा था। इस पर विधायक ने ध्यान दिलाया तो मंत्री ने पाँच एजेंसियाँ नियुक्त करने और खर्च खनिज विकास निधि से करने का आदेश दिया। इससे लगभग 18 हजार घरों को पट्टे मिलने का रास्ता साफ हुआ है। घुग्घुस के नागरिकों को भी इसका लाभ मिलेगा।
इसके अलावा संजय गांधी योजना के अंतर्गत तहसीलदारों की रिक्त पदों को तुरंत भरने, नजूल मामलों के लिए अलग तलाठी नियुक्त करने के आदेश दिए गए। घुग्घुस के लिए स्वतंत्र खेल मैदान की पुरानी मांग पर भी चर्चा हुई और जिलाधिकारी को प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्देश मिला। साथ ही घुग्घुस में अपर तहसील कार्यालय को मंजूरी दी गई है, जिससे स्थानीय लोगों को अब चंद्रपुर नहीं जाना पड़ेगा।
विधायक जोरगेवार के प्रयासों से ही इस बैठक में क्षेत्रीय मुद्दों को प्राथमिकता दी गई। उनकी दृढ़ भूमिका और सतत् प्रयासों से वर्षों से लंबित मांगों को गति मिल रही है और चंद्रपुर–घुग्घुस क्षेत्र के नागरिकों को राहत मिलेगी।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष कासनगोट्टूवार, वरिष्ठ नेता प्रकाशभाऊ देवतळे, नामदेवभाऊ डाहुले, महामंत्री रविंद्र गुरनुले, शाम कणकम, सविताताई दंडारे, घुग्घुस शहराध्यक्ष संजय तिवारी, माजी नगरसेविका कल्पनाताई बगुलकर समेत अन्य मान्यवर उपस्थित थे।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular