चंद्रपुर गुन्हे शाखा बड़ी कारवाई अवैध म्याफेड्रोन (Mephedrone) ड्रग्स विक्रेता गिरफ्तार – दो आरोपी दबोचे गए, ₹6,40,000/- का माल जब्त
रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
दिनांक 26 जुलाई 2025 को रामनगर पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले चंद्रपुर शहर क्षेत्र में म्याफेड्रोन (Mephedrone) जैसे प्रतिबंधित मादक पदार्थ की अवैध बिक्री की गुप्त सूचना के आधार पर स्थानिक गुन्हे शाखा, चंद्रपुर की टीम ने एक जाल बिछाकर दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी में राहुल अनिल पवार (उम्र – 28 वर्ष), निवासी एमईएल, चंद्रपुर,चिनु महेश गुप्ता (उम्र – 18 वर्ष 6 माह), निवासी महाकाली कॉलरी, चंद्रपुर
इन दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने कुल 5.00 ग्राम म्याफेड्रोन ड्रग्स, एक वाहन तथा मोबाइल फोन समेत कुल ₹6,40,000/- मूल्य का माल जब्त किया है। इसके साथ ही एक अन्य फरार आरोपी आकाश गुप्ता, निवासी महाकाली कॉलरी, चंद्रपुर की तलाश जारी है।
इस मामले में रामनगर पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 604/2025, धारा 8(क), 22(ब), 29 नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS Act) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच रामनगर पुलिस द्वारा की जा रही है।
इस संपूर्ण कार्रवाई को मुम्मका सुदर्शन, पुलिस अधीक्षक, चंद्रपुर एवं ईश्वर कातकडे, अपर पुलिस अधीक्षक, चंद्रपुर के मार्गदर्शन में, अमोल काचोरे, पुलिस निरीक्षक, स्थानिक गुन्हे शाखा चंद्रपुर के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।
इस कार्रवाई में निम्नलिखित अधिकारी एवं कर्मचारी दीपक काकरेडवार, सपोंनि बलराम झाडोकार, संतोष निंभोरकर, सर्वेश बेलसरे, संतोष येलपुलवार, दिनेश अराडे, नितीन रायपुरे, सचिन गुरनुले, गणेश मोहुर्ले, दीपक डोंगरे, मिलिंद जांभुळे, शंशाक बदामवार, सुमित बरडे सम्मिलित थे