अबी अबी एक खबर सामने आई वरोरा में पिता-पुत्र के झगड़े ने ली खौफनाक करवट, बेटे ने कुल्हाड़ी से की पिता की हत्या
रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम रिड पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
चंद्रपुर:- वरोरा दिनांक 20 जुलाई
वरोरा तालुका के शेगाव (बु) गांव में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां जमीन के विवाद को लेकर बेटे ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। यह खौफनाक वारदात विठ्ठल मंदिर वार्ड, शेगाव में सुबह करीब 10:00 से 10:30 बजे के बीच हुई।
मृतक की पहचान गुलाब दातारकर (उम्र 65 वर्ष) के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उनका बेटा अभय गुलाब दातारकर (उम्र 35 वर्ष) है। जानकारी के अनुसार, अभय और उसके पिता के बीच खेत के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। आज सुबह इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो अचानक हिंसक झगड़े में बदल गई।
आरोपी अभय ने गुस्से में आकर अपने ही घर में रखी कुल्हाड़ी से पिता के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे गुलाब दातारकर की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही शेगाव पुलिस स्टेशन की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए उपजिला रुग्णालय, वरोरा भेजा।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अभय दातारकर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए शेगाव (बु) पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी योगेंद्रसिंग यादव स्वयं जांच में जुटे हुए हैं।
पुलिस इस जघन्य हत्याकांड की हर एंगल से गहराई से जांच कर रही है।


