Sunday, June 21, 2026
HomeBreaking newsचिचपल्ली में बिबट (तेंदुआ) का आतंक – तीन बकरियों को बनाया निवाला,...

चिचपल्ली में बिबट (तेंदुआ) का आतंक – तीन बकरियों को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

चिचपल्ली में बिबट (तेंदुआ) का आतंक – तीन बकरियों को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

चंद्रपुर जिले के घने जंगलों से घिरे चिचपल्ली गांव में इन दिनों बिबट (तेंदुआ) ने दहशत का माहौल बना रखा है। बीते कुछ दिनों से रात के समय यह बिबट गांव में प्रवेश कर घरों के आसपास घूम रहा है और पालतू जानवरों को अपना शिकार बना रहा है।

हाल ही में गांव के निवासी विजय नागापुर की मुर्गियों को बिबट ने उनके ही घर में घुसकर मार डाला। वहीं अब आज दिनांक 8 जुलाई की सुबह करीब 4 बजे, बिबट ने देवानंद लाकडे के कोठे (जानवरों के बाड़े) में घुसकर तीन बकरियों को बेरहमी से मार डाला।

अब तक गांव में बिबट द्वारा कई बकरियों और मुर्गियों को मार डाला गया है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में भय का माहौल है। बच्चे और बुजुर्ग घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने वन विभाग को कई बार इस गंभीर समस्या की जानकारी दी है, लेकिन विभाग के अधिकारी अब तक इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दे रहे हैं।

अगर समय रहते वन विभाग ने कोई ठोस कार्यवाही नहीं की, तो भविष्य में मानव जीवन पर भी खतरा मंडरा सकता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि तुरंत पिंजरा लगाकर बिबट को पकड़ा जाए और गांव की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। इमरान पठान ने कहा कि जल्द से जल्द कारवाई करें नहीं तो  आंदोलन पर उतर आएंगे

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular