Sunday, June 21, 2026
HomeBreaking newsहैदराबाद में टी. राजा सिंह का इस्तीफा भारतीय जनता पार्टी के लिए...

हैदराबाद में टी. राजा सिंह का इस्तीफा भारतीय जनता पार्टी के लिए भारी नुकसान का संकेत रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

 हैदराबाद में टी. राजा सिंह का इस्तीफा भारतीय जनता पार्टी के लिए भारी नुकसान का संकेत

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फायरब्रांड नेता और गोशामहल से तीन बार विधायक रह चुके टी. राजा सिंह द्वारा पार्टी से दिया गया इस्तीफा न केवल एक व्यक्तिगत निर्णय है, बल्कि पार्टी के भविष्य के लिए गंभीर चिंता का विषय भी बन गया है।

राजा सिंह ने स्पष्ट किया कि उन्हें पार्टी या शीर्ष नेतृत्व से कोई नाराजगी नहीं है। लेकिन जिस व्यक्ति को तेलंगाना का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, उसमें वह नेतृत्व क्षमता नहीं दिखती जो पार्टी को मजबूती से आगे ले जा सके। उन्होंने कहा, “व्यक्ति से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है, लेकिन नेतृत्व क्षमता के अभाव में पार्टी का भविष्य संकट में पड़ सकता है। मैं पार्टी को डूबते नहीं देख सकता।”

टी. राजा सिंह का यह निर्णय सिर्फ उनके निजी जीवन को प्रभावित नहीं करेगा, बल्कि पार्टी को भी गंभीर नुकसान पहुँचा सकता है। हिंदुत्व की विचारधारा को जनमानस तक पहुंचाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने साफ कहा, “मैं पार्टी का विरोधी नहीं हूं। मैं बाहर रहकर भी प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह जी और योगी जी की विचारधारा का प्रचार करता रहूंगा।”

टी. राजा सिंह जैसे नेता, जो हिंदू गौरव, राष्ट्रवाद और गौ रक्षा जैसे मुद्दों पर खुलकर बोलते हैं, यदि पार्टी से बाहर होते रहेंगे तो भाजपा की जड़ें कमजोर होंगी। आज भाजपा जो कुछ भी है, वह हिंदुत्व की विचारधारा और ऐसे समर्पित नेताओं की मेहनत का परिणाम है।

यदि ऐसे मजबूत हिंदूवादी चेहरे लगातार पार्टी से किनारे होते रहे, तो निकट भविष्य में भाजपा को संगठनात्मक और वैचारिक स्तर पर भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular