PAK सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने फिर उगला जहर, J-K में आतंकवाद को बताया जायज संघर्ष
रिपोर्टर::- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क
पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने कश्मीर में आतंकवाद को कानूनी संघर्ष बताते हुए भारत को गीदड़भभकी दी है. उन्होंने कहा कि यदि भारत हमला करता है तो ‘मुंहतोड़’ जवाब मिलेगा. मुनीर के बयान एक बार फिर से शांति के विपरीत तनाव बढ़ाने वाले हैं.
भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया और उसे माकूल जवाब दिया. भारत से दहशत खाकर पाक ने अमेरिका से सीजफायर करवाने का आग्रह किया और 10 जून को दोनों देशों के बीच शांति समझौता पर सहमति बनी
हालांकि, मुंह की खाने के बाद भी न तो पाकिस्तान सुधर रहा है और न ही वहां के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर. उन्होंने, जम्मू-कश्मीर को लेकर एक बार फिर से भड़काऊ बयानबाजी की है.
मुनीर ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को वैध और कानूनी संघर्ष करार दिया है. कराची स्थित पाकिस्तानी नौसेना अकादमी में आयोजित एक पासिंग आउट परेड के दौरान भाषण देते हुए मुनीर ने कहा है कि पाकिस्तान हमेशा कश्मी के साथ खड़ा है और आगे भी खड़ा रहेगा
वहीं, भारत को गीदड़भभकी देते हुए उन्होंने कहा कि अगर भारत भविष्य में हमपर हमला करता है तो ‘मुंहतोड़’ जवाब दिया जाएगा.
आसिम मुनीर ने फिर उगला जहर
आसिम मुनीर भारत के ख़िलाफ़ ज़हर उगलने से बाज नहीं आ रहा है. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में भारत जिसे आतंकवाद कहता है, असर में वह इंटरनेशनल क़ानून के तहत मान्यता प्राप्त संघर्ष है.