Sunday, June 21, 2026
HomeBreaking newsसरपंच ने वृक्षारोपण कर मनाया अपना जन्मदिन, दिया पर्यावरण बचाने का संदेश...

सरपंच ने वृक्षारोपण कर मनाया अपना जन्मदिन, दिया पर्यावरण बचाने का संदेश रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

सरपंच ने वृक्षारोपण कर मनाया अपना जन्मदिन, दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

आज दिनांक 28 जून 2025 को ग्राम पंचायत वरोड़ा (नवेगांव) की सरपंच वनमला सिद्धार्थ कातकर ने अपने जन्मदिन के अवसर पर एक अनोखा और प्रेरणादायी कार्य किया। उन्होंने नवेगांव गांव में 20 पेड़ों का वृक्षारोपण कर जन्मदिन मनाया और गांववासियों को “पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ” का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान सरपंच वनमला कातकर ने कहा कि

“हम सबका कर्तव्य है कि हम प्रकृति की रक्षा करें। पेड़ केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि जीवन का आधार हैं। मेरा जन्मदिन तभी सार्थक होगा, जब यह पेड़ आनेवाले वर्षों में बड़े होकर पूरे गांव को छाया, शुद्ध हवा और हरियाली देंगे।”

इस मौके पर उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे भी खास मौकों पर कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल करें। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण करना तो आसान है, लेकिन उसे जीवित रखना ही असली जिम्मेदारी होती है।

इस पर्यावरणीय पहल में बबन पेंदोर, सिद्धार्थ कातकर, आकाश पाझरे, माहीर कातकर, शौर्य कांबळे और प्रियांका कांबळे जैसे कई ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और पेड़ों की देखभाल का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के बाद उपस्थित सभी लोगों ने यह निश्चय किया कि वे हर साल अपने विशेष अवसरों पर कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएंगे और आनेवाली पीढ़ियों को स्वच्छ और हरा-भरा पर्यावरण देने में योगदान देंगे।

नवेगांव ग्राम पंचायत की यह पहल न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक कदम है, बल्कि यह पूरे क्षेत्र के लिए एक मिसाल बन चुकी है।

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular