Sunday, June 21, 2026
HomeBreaking news कोलकाता गैंगरेप केस में 5 सदस्यीय SIT गठित, ACP प्रदीप घोषाल की...

 कोलकाता गैंगरेप केस में 5 सदस्यीय SIT गठित, ACP प्रदीप घोषाल की देखरेख में होगी जांच रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

 कोलकाता गैंगरेप केस में 5 सदस्यीय SIT गठित, ACP प्रदीप घोषाल की देखरेख में होगी जांच

रिपोर्टर:- नरसिंग बोल्लम आर पब्लिक न्यूज भारत मिडिया नेटवर्क 

साउथ कोलकाता में स्थित एक लॉ कॉलेज के कैम्पस में फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ 25 को गैंग रेप का मामला सामने आया था. इस केस में अब तक मुख्य आरोपी समेत कुल चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है. गिरफ्तार आरोपियों में कॉलेज के तीन छात्र और एक गार्ड शामिल
कोलकाता पुलिस ने लॉ कॉलेज गैंग रेप केस की जांच जारी रखने के लिए एसीपी प्रदीप कुमार घोषाल की देखरेख में 5 सदस्यीय स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन किया है. साउथ कोलकाता में स्थित एक लॉ कॉलेज के कैम्पस में फर्स्ट ईयर की छात्रा के साथ 25 जून को गैंग रेप का मामला सामने आया था. इस केस में अब तक मुख्य आरोपी समेत कुल चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है. मोनोजीत के अलावा गिरफ्तार तीन अ आरोपियों में साउथ कोलाकाता लॉ कॉलेज के हा प्रथम वर्ष के छात्र जैब अहमद, द्वितीय वर्ष के छात्र प्रमित मुखर्जी और एक सिक्योरिटी गार्ड पिनाकी बनर्जी शामिल हैं.
अदालत ने सभी आरोपियों को 1 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. इस बीच पीड़िता के वकील ने आज तक से बातचीत में बताया कि छात्रा के साथ बलात्कार से पहले उसके साथ कॉलेज कैम्पस में स्थित यूनियन रूम में छेड़छाड़ की गई थी. आरोपी उसे यहां से घसीटकर सिक्योरिटी गार्ड के कमरे में ले गए और उसके साथ गैंगरेप किया. वकील ने कहा कि गिरफ प्रमुख आरोपी मोनोजीत मिश्रा अपने राजनीतिक जुड़ाव के कारण बहुत प्रभावशाली है. मोनोजीत कॉलेज की तृणमूल कांग्रेस छात्र परिषद इकाई का पूर्व अध्यक्ष है और कथित तौर पर टीए छात्र संगठन के दक्षिण कोलकाता विंग का संगठनात्मक सचिव है.

संपादक

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular